धुरंधर 2 की रिलीज में 6 दिन बाकी है, जिसके चलते फैंस काफी एक्साइटेड हैं. धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को ईद के मौके पर रिलीज होगी, जिसके चलते मेकर्स ने हाल ही में ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. वहीं अब फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धुरंधर 2 का फर्स्ट रिव्यू रिलीज हो गया है, जिसमें धुरंधर 2 की तुलना प्रभास और एसएस राजामौली की बाहुबली 2 से की गई है. इसके बाद फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और धुरंधर 2 की तुलना करने से मना करते हुए नजर आ रहे हैं.
धुरंधर का फर्स्ट रिव्यू
#DhurandharTheRevenge is the #Baahubali2 of this era !!!! Speechless after watching this CRAZY Cinema at Censor Board!
— Umair Sandhu (@UmairSandu) March 12, 2026
⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️
एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में धुरंधर 2 को 5 स्टार देते हुए लिखा गया, #DhurandharTheRevenge इस दौर की #Baahubali2 है! सेंसर बोर्ड में यह जबरदस्त फिल्म देखने के बाद मैं तो निशब्द हूं! इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
ये भी पढे़ं- राजपाल यादव की छोटा डॉन अवतार में वापसी, तान्या मित्तल की बचाई जान, एक्शन देख भूल जाएंगे सलमान-शाहरुख
धुरंधर 2 के ट्रेलर में बादशाह बने रणवीर सिंह
धुरंधर 2 का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी की कमान हमजा अली मजारी के हाथ में आ गई है और वह वहां का बादशाह बन गया है. हालांकि उसके रास्ते में मेजर इकबाल और असलम चौधरी हैं, जिनका क्या होता है. इसका राज 19 मार्च को खुलने वाला है.
धुरंधर 2 के बारे में
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. जबकि फिल्म की एडवांस बुकिंग 60 करोड़ तक का कलेक्शन हासिल कर चुकी है, जिसके चलते पहले दिन फिल्म 100 करोड़ की ओपनिंग हासिल कर सकती है.
ये भी पढ़ें- पंचायत की मंजू देवी बनेंगी 66 की उम्र में मां? प्रेग्नेंसी पर नीना गुप्ता बोलीं- रियल लाइफ 'बधाई हो' चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं