विज्ञापन
4 hours ago

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब वीकडे टेस्ट से गुजर रही है. शुरुआती 5 दिनों में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म ने छठे दिन पर गिरावट दर्ज की है. हालांकि गिरावट आने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का जलवा बरकरार है. आपको बता दें कि पांचवें दिन तक फिल्म 519.12 करोड़ इंडिया नेट और 619.76 करोड़ ग्रॉस कमा चुकी थी, वहीं ओवरसीज में 210 करोड़ की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस 829.76 करोड़ पहुंच गया है. हालांकि Day 6 के आंकड़े जोड़ने के बाद कुल कलेक्शन और मजबूत हुआ है, लेकिन सोमवार के बाद आई यह गिरावट ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार सामान्य मानी जा रही है.

डे वाइज धुरंधर 2 का कलेक्शन 

अगर डे-वाइज कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने Day 0 पर 43 करोड़ (पेड प्रीव्यू), Day 1 पर 102.55 करोड़, Day 2 पर 80.72 करोड़, Day 3 पर 113 करोड़ और Day 4 पर 114.85 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी. कुल मिलाकर, धुरंधर 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है, लेकिन असली परीक्षा अब वीकडेज में होगी कि फिल्म कितनी तेजी से 900 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ती है. 

छठे दिन भी धुरंधर ने दिखाया कमाल 

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, रिलीज के छठे दिन जो कि नवरात्रि का खास दिन भी था फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रही है. उम्मीद है कि यह फिल्म अपने छठे दिन (सभी भाषाओं में) 55-60 करोड़ रुपये की नेट कमाई करेगी. फिलहाल पहले मंगलवार की सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड 'बाहुबली 2' के नाम है, जिसने 59 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. ऐसे में  कितना रहा धुरंधर 2 का छठे दिन का कलेक्शन अब तक और हर घंटे  कितने बदल रहे आंकड़े, आइए एक नजर डालते हैं.

धुरंधर 2 कलेक्शन लाइव अपडेट्स |  Dhurandhar 2 Collection Live Updates

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: अब तक बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की 47.19 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने छठे दिन रात करीब 9:45 बजे तक 47.19 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. करीब 19,258 शोज के साथ फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि औसत ऑक्यूपेंसी 35.4% दर्ज की गई है. वीकडे होने के बावजूद फिल्म की पकड़ बनी हुई है, जो इसकी मजबूत कहानी और स्टार कास्ट का असर दिखाती है. ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में भी इसी तरह कमाई का सिलसिला जारी रख सकती है.

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: अमीषा पटेल ने ‘धुरंधर 2’ को बताया ‘आंखें खोलने वाली फिल्म’

अमीषा पटेल ने हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इसे ‘आंखें खोलने वाली’ फिल्म बताया. अमीषा ने लिखा कि इंडस्ट्री को समझना चाहिए कि आदित्य धर ने एक ‘फिल्म’ बनाई है, कोई प्रोजेक्ट नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में असली एक्टर्स को कास्ट किया गया है, न कि सिर्फ ट्रेंड करने वाले इंस्टाग्रामर्स को. अमीषा के इस बयान को इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा संदेश माना जा रहा है.

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: छठे दिन भी बरकरार ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, 8 बजे तक कमाए 35.49 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. छठे दिन रात 8 बजे तक फिल्म ने 35.49 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. हालांकि पहले वीकेंड की तुलना में कलेक्शन में हल्की गिरावट देखी जा रही है, लेकिन वीकडे में भी फिल्म का प्रदर्शन काबिले-तारीफ है. करीब 15,601 शोज के साथ फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक्शन और दमदार कहानी की वजह से ‘धुरंधर 2’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है. अब नजर फिल्म के आने वाले दिनों के कलेक्शन पर बनी हुई है.

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: धुरंधर 2 के राकेश बेदी ने सलमान खान को बताया करीबी दोस्त

फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बीच एक्टर राकेश बेदी ने सलमान खान को लेकर दिल खोलकर बात की है. ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने सलमान को अपना करीबी दोस्त बताया और उनके साथ काम करने के अनुभव को शानदार कहा. राकेश बेदी ने कहा कि सलमान खान न सिर्फ बड़े स्टार हैं, बल्कि सेट पर बेहद सहयोगी और सहज इंसान भी हैं. उन्होंने बताया कि सलमान के साथ काम करना हमेशा यादगार रहता है क्योंकि वह अपने को-स्टार्स को पूरा सम्मान देते हैं. राकेश बेदी के इस बयान के बाद फैंस के बीच दोनों की दोस्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: ‘धुरंधर 2’ को मिल रहे प्यार पर आर माधवन का रिएक्शन, विवाद पर भी तोड़ी चुप्पी

फिल्म धुरंधर 2 को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच एक्टर आर माधवन ने फैंस का धन्यवाद किया है. फिल्म में अजय सान्याल का किरदार निभाने वाले माधवन ने कहा कि दर्शकों का प्यार उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस का आभार जताया और फिल्म की सफलता का श्रेय पूरी टीम को दिया. साथ ही, फिल्म के एक सीन को लेकर चल रहे विवाद पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. माधवन ने साफ किया कि उस सीन को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और इसका मकसद किसी की भावनाएं आहत करना नहीं था.

Dhurandhar 2 Collection Live Updates: Day 6 पर ‘धुरंधर 2’ ने दिखाया दम, शाम 5 बजे तक 27.98 करोड़ की कमाई

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर वीकडे में भी अच्छी पकड़ बनाए हुए है. छठे दिन यानी Day 6 पर फिल्म ने शाम 5 बजे तक 27.98 करोड़ का लाइव कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 14,073 शोज में चल रही है और कुल ऑक्यूपेंसी 33.1% दर्ज की गई है. भाषा के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन ने 25.99 करोड़ की कमाई की है, जबकि तमिल में 0.48 करोड़ और तेलुगू में 1.51 करोड़ का कलेक्शन हुआ है. हालांकि वीकडे होने की वजह से गिरावट देखी जा रही है, लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है. ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में फिल्म 900 करोड़ के क्लब की ओर तेजी से बढ़ सकती है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com