विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 28: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का घातक वार, भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली बनने से इतनी दूर

धुरंधर 2 की कमाई 1099.72 करोड़ भारत में हो गई है. जबकि अब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए 135 करोड़ की जरुरत है. 

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 28: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का घातक वार, भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली बनने से इतनी दूर
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 28
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह की हिट फिल्म धुरंधर द रिवेंज को बॉक्स ऑफिस पर 4 हफ्ते हो हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 28 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 1099.72 करोड़ हो गया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 1316.45 करोड़ तक पहुंचा है. ओवरसीज फिल्म ने 28वें दिन 50 लाख की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में 416.75 करोड़ की कमाई पिल्म ने हासिल की है, जिसके बाद वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1733.20 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं अब अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को पछाड़ने के लिए रणवीर सिंह की फिल्म को 135 करोड़ की और कमाई करनी होगी, जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पुष्पा 2 का भारतीय नेट कलेक्शन 1234.10 करोड़ था, जिसके चलते यह भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. 

धुरंधर 2 की 4 हफ्तों में कमाई

चौथे बुधवार को धुरंधर 2 ने 4.05 करोड़ का कलेक्शन भारत में हासिल किया है. जबकि पहले हफ्ते 674.17 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की थी, जिसके बाद दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 263.65 करोड़ तक पहुंची. इसी के साथ तीसरे हफ्ते फिल्म 110.60 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. बता दें कि पेड प्रीव्यू से 18 मार्च को धुरंधर 2 ने 43 करोड़ की कमाई की थी. जबकि 19 मार्च को फिल्म नो 102.55 करोड़ की ओपनिंग अपने नाम की. वहीं पहले हफ्ते आंकड़ा 40 से 60 करोड़ बीच रहा. दूसरे  हफ्ते में फिल्म की कमाई 20-20 करोड़ की रही. तीसरे हफ्ते सिंगल डिजिट कलेक्शन हो गया. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 जहां हुई फ्लॉप वहां इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, अब एक्टर ने कहा- अगर धुरंधर ना होती तो...

धुरंधर 2 ने तोड़े कई रिकॉर्ड 

इन 28 दिनों में धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े. लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि धुरंधर फ्रेंचाइजी 3000 करोड़ की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज के साथ 3.019.35 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बाहुबली फ्रेंचाइज का कलेक्शन 2438 करोड़ और पुष्पा का 2092.20 करोड़ था. 

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी की कजिन है ये एक्ट्रेस, शबनम बन रातोंरात बॉलीवुड में किया दबदबा, फैंस कहेंगे- ड्रीम गर्ल की परछाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com