Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म'धुरंधर' के बाद सिनेप्रेमियों को अब 'धुरंधर 2' की बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म का ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज होने वाला हैं. वहीं ट्रेलर लॉन्च से पहले रणवीर सिंह की इस फिल्म की अमेरिका में जमकर एडवांस बुकिंग हो रही है. 'धुरंधर 2' ने अमेरिका में जबरदस्त शुरुआत कर दी है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का अमेरिका में सबसे बड़ा प्रीमियर प्री-सेल्स रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
ये भी पढ़ें: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, निभाएंगी ये खास भूमिका
धुरंधर 2 ने शुरू की ताबड़तोड़ कमाई
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार 'धुरंधर 2' की एडवांस टिकट बुकिंग खुलते ही 2 लाख 38 हजार 517 डॉलर की कमाई हो चुकी है. 'एनिमल' ने पहले नॉर्थ अमेरिका में प्रीमियर स्क्रीनिंग्स से 12 लाख डॉलर की रिकॉर्ड कमाई की थी. अब 'धुरंधर 2' उसी रिकॉर्ड को चुनौती दे रही है. एग्जिबिटर अक्षय राठौर ने कहा, "यह फिल्म पहले पार्ट की बड़ी सफलता के दम पर आ रही है. एनिमल नई फिल्म थी, लेकिन धुरंधर 2 एक विशाल प्रोजेक्ट है. नॉर्थ अमेरिका के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी यह इतिहास रच सकती है."
कब रिलीज होगी धुरंधर 2
'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है. पहले यह यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से टकरा रही थी, लेकिन अब 'टॉक्सिक' जून में शिफ्ट हो गई है. ऐसे में 'धुरंधर 2' को क्लियर रन मिल गया है. ट्रेलर आज दोपहर को लॉन्च होने वाला है. पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दिसंबर 2025 में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. अब सीक्वल की उम्मीदें और ज्यादा हैं. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं और इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी दिखाई देने वाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं