विज्ञापन

धुरंधर एक्टर राकेश बेदी फ्री शराब और खाने के लिए लगाते थे ये जुगाड़, फराह खान ने खोली पोल

फराह खान ने अपना लेटेस्ट व्लॉग राकेश बेदी के साथ बनाया. इस व्लॉग में फराह ने राकेश के साथ अपनी पुरानी दोस्ती का कनेक्शन बताया और कई पुरानी बातें भी शेयर कीं.

धुरंधर एक्टर राकेश बेदी फ्री शराब और खाने के लिए लगाते थे ये जुगाड़, फराह खान ने खोली पोल
फराह खान के पुराने जानकार हैं राकेश बेदी
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी, आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में अपनी परफॉर्मेंस की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ अपने कुकिंग व्लॉग के लिए उनके घर गईं. यहां उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे राकेश अपने दोस्तों के साथ जावेद अख्तर के घर मुफ्त का खाना और ड्रिंक्स का मजा लेते थे. जैसे ही फराह, राकेश के घर में एंटर हुईं उन्होंने अपने दर्शकों से उनका इंट्रोडक्शन "धुरंधर का मेन हीरो" के तौर पर करवाया.

फराह खान ने ताजा की FTII के दिनों की प्यारी यादें 

फराह खान ने आगे कहा कि वह राकेश को काफी समय से जानती हैं, लेकिन उनसे कई सालों बाद मिल रही हैं. फराह ने याद करते हुए बताया कि जब राकेश (उस समय लगभग 25 साल के) FTII में पढ़ाई कर रहे थे तब वह सिर्फ 15 साल की थीं. उन्होंने कहा, "ये लोग रोज FTII से जावेद अंकल और हनी आंटी के घर मुफ्त का खाना और मुफ्त की शराब पीने आते थे. जब वे वहां आते थे तो हम सभी से मुलाकात होती थी."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Rakesh Bedi/Instagram

उन्होंने आगे कहा, "वह फारूक शेख, सतीश शाह, नीना गुप्ता और सुप्रिया पाठक के साथ आते थे. हमारी दोस्ती बहुत पुरानी है, लेकिन हम बहुत लंबे समय बाद मिल रहे हैं." राकेश ने बताया कि यह सिलसिला कई सालों तक चलता रहा.

कौन हैं राकेश बेदी?

राकेश बेदी पॉपुलर एक्टर हैं जिन्होंने ना केवल छोटे पर्दे बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है. छोटे पर्दे की बात करें तो दूरदर्शन का श्रीमान श्रीमति किसे याद नहीं. उनके कामों की फेहरिस्त में ऐसे ही तमाम शो शामिल हैं. वहीं फिल्मों की बात करें तो साल 1976 में फिल्म बोंगा से शुरुआत हुई. इसके बाद वे चश्मे बद्दूर, बुलंदी, यस बॉस, नसीब अपना अपना, तिरंगा जैसी कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहे. फिलहाल वह धुरंधर और धुरंधर 2 से मिल रही सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं.   

कौन है जावेद अख्तर ?

जावेद अख्तर एक जाने माने स्क्रीनराइटर, लिरिसिस्ट हैं. सलमान खान के पापा सलीम खान के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट रही थी. सलीम-जावेद नाम से मशहूर इस जोड़ी ने शोले, दीवार, जंजीर, त्रिशूल जैसी हिट फिल्में दीं. दोनों ने साथ मिलकर 24 फिल्में की थीं. इनमें से 20 फिल्में हिट रही थीं.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के 1756 करोड़ भी इस फिल्म के आगे पड़ गए फीके, बजट से 20 गुना ज्यादा की कमाई, न कोई बड़ा हीरो न हीरोइन

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Javed Akhtar, Farah Khan, Rakesh Bedi, Satish Shah, Who Is Rakesh Bedi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com