धुरंधर पार्ट 1 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जिसमें कई टीवी एक्टर्स नजर आए. इन्हीं में से थे एक्टर गौरव गेरा, जिन्होंने पाकिस्तानी जूस सेंटर के मालिक मोहम्मद आलम आरा का किरदार निभाया था. वहीं वह रणवीर सिंह के हमजा अली मजारी के ल्यारी में हैंडलर भी थे. लेकिन धुरंधर के इस किरदार से पहले से ही गौरव गेरा पॉपुलर टीवी शोज जस्सी जैसी कोई नहीं और चुटकी शॉपकीपर और वो से काफी पॉपुलर हैं. वहीं मोहम्मद आलम के किरदार में कई फैंस उन्हें पहचान नहीं पाए. इसी बीच एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में धुरंधर 2 एक्टर गौरव गेरा ने रणवीर सिंह की तारीफ की और धुरंधर फिल्म को मिल रहे प्यार के बारे में रिएक्शन दिया.
रणवीर सिंह के साथ गौरव गेरा ने बनाई थी 10 साल पहले रील
गौरव गेरा ने कहा, रणवीर के साथ मेरी आखिरी याद तब की है जब मैंने 10 साल पहले उनके साथ रील बनाई थी. मेरा एक शो था चुटकी शॉपकीपर और वो और वह बाजीराव मस्तानी को प्रमोट करने आए थे. इंटरव्यू 20 मिनट लंबा था और मैंने 15 सेकंड का वीडियो भी बनाया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. वह बहुत सपोर्टिंग और मजेदार थे.
आगे उन्होंने कहा, वह (रणवीर) धुरंधर के सेट पर बहुत बहुत सीरियस हो गए थे. मैंने सोचा, वह वह इतने मजेदार नहीं हैं जितना पब्लिक में नजर आते हैं. क्योंकि यह बहुत सीरियस सब्जेक्ट था. सेट पर माहौल भी मेंटेन था. लेकिन जब हमने शूटिंग शूरु की तो जब भी हमें एक साथ टेक के बीच टाइम मिलता तो वह बहुत बहुत मजेदार थे. अचानक वह कुछ कहने लगते, मेरे कान में कुछ ऐसा फुसफुसाता, जिससे मैं सोचने पर मजबूर हो जाता. ये बंदा कुछ भी बोल सकता है. मैं इसे जोर से नहीं कह सकता. वह मजेदार हैं. आई लव हिम.
धुरंधर 2 की स्क्रीनिंग पर दोबारा मिले रणवीर सिंह और गौरव गेरा
गौरव गेरा ने आगे बताया, "कल रात स्क्रीनिंग के दौरान जब हम मिले, तब भी वह प्यार से लबालब थे. मैंने एक और बात गौर की कि रणवीर जो भी करते हैं, पूरी शिद्दत से करते हैं. मैं उतना बिंदास नहीं हूं. जब वह प्यार करते हैं, तो पूरी तरह से करते हैं. वह हर किसी को बड़े प्यार से गले लगाते हैं... यहां तक कि मुझे भी. मुझे नहीं लगता कि बहुत से लोगों ने मुझे इस तरह गले लगाया है. जब वह थिएटर में हंसते हैं, तो पूरी तरह से हंसते हैं. उन्हें जिंदगी को पूरी तरह से जीना आता है. वह सचमुच कुछ अलग ही हैं."
ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन के पापा राकेश रोशन ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, बताया- खतरे के तौर पर ना लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं