विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: धुरंधर 2 का तूफानी शुक्रवार, दूसरे दिन धुंआधार कलेक्शन, कमाई उम्मीद से परे

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की है और पहले ही दिन 100.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: धुरंधर 2 का तूफानी शुक्रवार, दूसरे दिन धुंआधार कलेक्शन, कमाई उम्मीद से परे
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: धुरंधर 2 शुक्रवार को भी कर रही जबरदस्त कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की है और पहले ही दिन 100.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 96.78 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में डब किए गए वर्शन ने अतिरिक्त 3.48 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी फिल्म लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. आइए धुरंधर 2 के दूसरे दिन के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Dhurandhar: The Revenge Day 2 Collection)

Sacnilk के डेटा के अनुसार, दूसरे दिन 'धुरंधर 2' अभी 11,664 शो में चल रही है और अब तक 32.2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है. इससे इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 210.41 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 177.57 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि अभी अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं. शाम और रात के शोज के बाद आंकड़े और बढ़ेंगे. अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिन खत्म होने तक फिल्म आराम से ग्रॉस 230 करोड़ का बिजनेस कर लेगी.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Collection Live Updates: 'धुरंधर 2' के तूफान में उड़ी शाहरुख की जवान, डबल सेंचुरी मारी लेकिन रणवीर नहीं तोड़ पाए पुष्पा 2 का रिकॉर्ड

पहले ही दिन करीब डेढ़ सौ करोड़ का कारोबार

फिल्म की रफ्तार को 43 करोड़ रुपये के पेड प्रीमियर शो से और भी ज्यादा बूस्ट मिला है, जिससे पहले ही दिन इसकी कुल कमाई 143 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. यह इस फ्रैंचाइजी के लिए एक जबरदस्त शुरुआत का संकेत है. धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे जबरदस्त कलाकार हैं. वहीं आपको बता दें कि फिल्म की सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की रिपोर्ट ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें कई बदलाव हुए हैं. कई सीन काटे जाने और कुछ चीजें बदलने की जानकारी है, जिससे देश में रिलीज होने वाली फिल्म का रनटाइम कम हो गया है. भारत में इसका फाइनल रनटाइम 3 घंटे, 49 मिनट और 36 सेकंड है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com