विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2019

धर्मेंद्र के साथ धमाका करने जा रही हैं ये टिकटॉक स्टार, वायरल हुआ वीडियो

टिकटॉक स्टार एकता जैन जल्द ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'खली बली' में नजर आने वाली हैं.

धर्मेंद्र के साथ धमाका करने जा रही हैं ये टिकटॉक स्टार, वायरल हुआ वीडियो
धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'खली बली' में नजर आएंगी एकता जैन
  • धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'खली बली' में नजर आएंगी एकता जैन
  • हॉरर कॉमेडी फिल्म 'खली बली' जल्द होगी रिलीज
  • टिकटॉक स्टार हैं एकता जैन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और टिकटॉक स्टार एकता जैन जल्द ही धर्मेंद्र के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'खली बली' में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस, एंकर, कोरियोग्राफर और डबिंग आर्टिस्ट एकता जैन टिकटॉक स्टार हैं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. एकता जैन ने अब तक 25 से ज्यादा सीरियल में बतौर एक्ट्रेस भूमिका निभाई है. इन्होंने हिंदी, इंग्लिश और संस्कृत के कई टीवी सीरियल और हिंदी फिल्मों में काम किया है. लेकिन एकता जैन अब बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र के साथ फिल्मों में भी डेब्यू करने जा रही हैं.

भारत घूमना चाहते हैं 'यंग शेल्डन' के स्टार, इंटरव्यू में किया खुलासा


अब जल्द ही एकता जैन बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के साथ फिल्म 'खली बली' में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्माण वन एंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शंस और प्राची मूवीज के कमल किशोर मिश्रा ने किया है. बता दें एकता जैन टिकटॉक ऐप पर काफी लोकप्रिय हैं और इस प्लेटफॉर्म पर उनके चार लाख फॉलोअर और 28 लाख हर्टस हैं.

कंगना रनौत की 'धाकड़' का फर्स्ट लुक रिलीज, दिवाली 2020 में लाएंगी एक्शन का तूफान

अपकमिंग फिल्म 'खली बली' के लेखक और निर्देशक मनोज शर्मा हैं. फिल्म की शूटिंग मुंबई और लखनऊ में होगी. इस फिल्म में धमेंद्र, मधु सिंह, कायनात अरोड़ा, रजनीश दुग्गल, रोहन मेहरा, विजय राज, राजपाल यादव, हेमंत पांडे, असरानी, यासमीन खान और एकता जैन एक्टिंग करते नजर आएंगे.

(इनपुट: IANS)

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ekta Jain, Tiktok Star Ekta Jain, Dharmendra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com