विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2020

Dhanashree Verma ने जैकलीन फर्नांडिस के Heeriye गाने पर किया डांस, युजवेंद्र चहल की मंगेतर का देखें Video

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इस वीडियो में 'हीरिये' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.

Dhanashree Verma ने जैकलीन फर्नांडिस के Heeriye गाने पर किया डांस, युजवेंद्र चहल की मंगेतर का देखें Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • धनाश्री वर्मा का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • धनाश्री ने 'हीरिये' गाने पर किया धमाकेदार डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

भारत के मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों अपने डांस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. धनाश्री वर्मा के अकसर डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में वह जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और सलमान खान (Salman Khan) के गाने 'हीरिये (Heeriye Song)' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में धनाश्री के डांस मूव्स फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं. इसमें देखा जा सकता है कि वह कई लोगों के सामने डांस कर रही हैं. 

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Dance) के इस वीडियो को अब तक यूट्यूब पर 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. उनके वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में धनाश्री ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है, जो उन पर काफी फब रहा है. हर वीडियो की तरह धनाश्री का यह वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

बता दें कि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) पेशे से तो एक डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अपने डांस से धनाश्री वर्मा हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. कुछ दिनों पहले मशहूर यू-ट्यूबर धनाश्री वर्मा आईपीएल के दौरान युजवेंद्र चहल का समर्थन करने के लिए दुबई भी गई थीं, जहां की फोटो और वीडियो भी उन्होंने शेयर की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Dance, Dhanashree Verma Dance On Heeriye Song, Jacqueline Fernandez, Dhanashree Verma Instagram, Dhanashree Verma Youtube, Yuzvendra Chahal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com