विज्ञापन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, सैटरडे को 50 प्रतिशत उछाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की धमाल 4 का तूफान शनिवार को देखने को मिला, जिसने पहले दिन की ओपनिंग के मुकाबले दूसरे दिन डबल कमाई हासिल की. 

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, सैटरडे को 50 प्रतिशत उछाल
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: शनिवार को धमाल 4 ने की बंपर कमाई
नई दिल्ली:

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की मचअवेटेड फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. वहीं रिलीज के दो दिन बीतने के बाद फिल्म की गिनती 2026 की हिट फिल्मों की लिस्ट में हो गई है. जहां मॉर्निंग शोज से इवनिंग शोज में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है तो वहीं फिल्म की मजेदार कॉमेडी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी बीच दो दिन में ही धमाल 4 ने 50 करोड़ के करीब पहुंचकर हिट फिल्मों की लिस्ट में अपनी पहुंच बना ली है. वहीं पहले दिन की ओपनिंग के मुकाबले दूसरे दिन शनिवार को डबल कमाई अपने नाम की है. 

धमाल 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Latest and Breaking News on NDTV

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 15.50 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया था. दूसरे दिन कमाई 23.31 करोड़ हो गई है. फिल्म ने दो दिन में 38.81 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 43.80 करोड़ पहुंचा है. जबकि 5 करोड़ ओवरसीज कमाई के साथ वर्ल्डवाइड आंकड़ा 48.80 करोड़ पहुंच गया है और सिर्फ 1 करोड़ 20 लाख 50 करोड़ से दूर है. 

ये भी पढ़ें- राजेंद्र कुमार की वो फिल्में, जिनकी वजह से बने जुबली कुमार, मोहम्मद रफी का गाना हुआ पॉपुलर

10 जून को रिलीज हुई फिल्मों का हाल 

बॉक्स ऑफिस पर 10 जून को कई फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें हॉरर फिल्म ईविल डेड से लेकर टॉलीवुड की लेनिन का नाम शामिल है. हालांकि कमाई के मामले में धमाल 4 सबसे आगे है. जबकि अन्य फिल्में लेनिन की बात करें तो भारत में 15.30 करोड़ नेट कलेक्शन, 17.60 करोड़ इंडिया ग्रॉस और 23.40 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई फिल्म ने हासिल की है. जबकि ईविल डेड  बर्न ने भारत में  7.75 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 9.21 करोड़ रही है. इसके अलावा कॉलीवुड मूवी इधायम मुरली ने 5.05 करोड़ नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 5.81 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. 

धमाल 4 के बारे में 

 'धमाल 4' में अजय देवगन गुड्डू के किरदार में नजर आए हैं, जबकि रितेश देशमुख लल्लन, अरशद वारसी आदि और जावेद जाफरी मानव के किरदार में हैं. इनके अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. यह धमाल फ्रेंचाइजी है, जिसका साल 2007 में पहला पार्ट 'धमाल' आया था और चार दोस्तों की कॉमेडी ने खूंब हंसाया था. इसके बाद फ्रेंचाइजी की अगली फिल्मों ने भी लोगों को एंटरटेन किया. 

ये भी पढ़ें- दिग्गज सिंगर एस. जानकी का निधन, अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी के पॉपुलर गाने को दी आवाज, पद्म भूषण था ठुकराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhamaal 4, Dhamaal 4 Box Office Collection, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com