विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2018

Dhadak में दिखेगी 'लव बर्ड' जाह्नवी और ईशान की ऐसी केमेस्ट्री, आ गई रिलीज डेट

मराठी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक फिल्म में डेब्यू करने जा रहे ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है.

Dhadak में दिखेगी 'लव बर्ड' जाह्नवी और ईशान की ऐसी केमेस्ट्री, आ गई रिलीज डेट
Dhadak की रिलीज डेट करण जौहर ने अनाउंस की
  • 'धड़क' का फर्स्ट लुक आउट
  • जाह्नवी व ईशान होंगे लीड एक्टर
  • फिल्म के डायरेक्टर हैं शशांक खेतान
नई दिल्ली: मराठी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक फिल्म में डेब्यू करने जा रहे ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है. करण जौहर ने ट्वीट करके फिल्म के रिलीज डेट भी अनाउंस कर दिया है. फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री काफी रोमांटिक दिखाई जाएगी, जिसमें दोनों एक लवबर्ड की तरह नजर आने वाले हैं. यह फिल्म इसी साल 20 जुलाई को रिलीज होगी. फिलहाल मराठी फिल्म सैराट को इस फिल्म के लिए काफी सराहा गया था.

डेब्यू कर रहे दोनों ही एक्टर अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और जल्द ही इस फिल्म को लेकर कई जगह प्रमोशन के लिए भी दिखेंगे. फिल्म की कहानी में दोनों का किरदार एक नए जोड़े के प्यार पनपने से लेकर अंत होने तक दिखाया गया है.

जाह्नवी कपूर की जिंदगी में ये लेंगी श्रीदेवी की जगह, बेटी के बारे में कह दी यह बात

बता दें कि ईशान खट्टर बतौर लीड एक्टर की यह डेब्यू फिल्म होगी. जबकि उन्होंने बाल कलाकार के रूप में साल 2005 में 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' में रोल निभा चुके हैं. वहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिलहाल अपनी पहली ही डेब्यू फिल्म कर रही हैं.फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान को उम्मीद है कि यह फिल्म मराठी फिल्म 'सैराट' की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होगी. देखना होगा कि रीमेक फिल्म में दोनों के किरदार को लोग कितना पसंद करते हैं. पोस्टर में दोनों ही डेब्यू स्टार एक लवबर्ड की तरह दिखाई दे रहे हैं, जबकि फिल्म के नाम के अंत में खून का धब्बा दिखाई दे रहा है.
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की 'धड़क' का पहला शेड्यूल पूरा, सामने आई तस्वीर

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को 6 महीने पहले से प्रमोट किया जा रहा है. बता दें कि फिल्म की शूटिंग पहली दिसंबर से राजस्थान में पूरे जोर-शोर के साथ चल रही थी और जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने पूरी जी-जान लगाकर फिल्म की शूटिंग की.
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on


'सैराट' एक प्रेम कहानी है जिसे खूब पसंद किया गया है. इस फिल्‍म में लीड रोल निभाने वाली एक्‍ट्रेस रिंकू गुप्‍ता को इस किरदार के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से नवाजा गया था.

VIDEO: श्रीदेवी ने की बिग बी की तारीफ


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhadak, Dhadak Movie Posters, Dhadak Release Date, Dhadak Janhvi, Dhadak Movie Cast, Dhadak First Look, Poster Release, Poster Released, Janhvi Kapoor, Ishaan Khattar, Janhvi Kapoor Ishaan Khattar, Ishaan Kapoor, Sairat, Shashank Khaitan, 20 July 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com