विज्ञापन

जब गोविंदा की पर्सनल बातें और अमीर हो गए थे ड्राइवर, देव आनंद ने उनको खरीदकर दिए बंगले

गोविंदा का देव आनंद के साथ रिश्ता खास था. एक बार देव साहब ने गोविंदा को चारों ड्राइवर निकालने की सलाह दी. वजह थी उनकी निजी बातें लीक होना. इसके बाद देव आनंद ने जो किया, उसका किस्सा आज भी बेहद दिलचस्प है.

जब गोविंदा की पर्सनल बातें और अमीर हो गए थे ड्राइवर, देव आनंद ने उनको खरीदकर दिए बंगले
गोविंदा के ड्राइवरों ने लीक कीं प्राइवेट बातें तो देवआनंद ने किया इंतजाम
NDTV

गोविंदा का नाम आते ही दिमाग में उनकी फिल्मों के मजेदार किरदार, जबरदस्त डांस और वो खास अंदाज याद आ जाता है. लेकिन इस सुपरस्टार की जिंदगी में ऐसे कई किस्से हैं. जो उनकी फिल्मों से भी ज्यादा दिलचस्प हैं. गोविंदा ने बताया कि उन्होंने अपने दौर के जूनियर कलाकारों से ज्यादा वक्त बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ बिताया. दिलीप कुमार, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और देव आनंद जैसे सितारे सिर्फ उनके सीनियर नहीं थे, बल्कि जरूरत पड़ने पर उन्हें सलाह भी देते थे. देव आनंद से जुड़ा एक किस्सा तो ऐसा है, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे- क्या बात है देव साहब!

ड्राइवरों से परेशान थे गोविंदा

गोविंदा ने बताया कि एक दिन देव आनंद ने उन्हें बुलाकर कहा, ‘गोविंदा, तुम्हारे ड्राइवर तुम्हारी निजी जिंदगी की बातें बाहर बताते हैं और तुम्हें बदनाम करते हैं. चारों को निकाल दो.' गोविंदा ने देव साहब से कहा कि उन चारों के परिवार हैं, बच्चे हैं. अगर वो उन्हें नौकरी से निकाल देंगे तो हो सकता है कि वो मन में उनके लिए गलत भावना रखें. बस फिर क्या था, देव आनंद ने इस समस्या का ऐसा हल निकाला, जिसकी शायद गोविंदा ने भी कल्पना नहीं की होगी. उन्होंने चारों ड्राइवरों को बुलाया और सीधे पूछा, ‘गोविंदा ऐसा क्या करे कि तुम लोग उसके लिए बुरा न सोचो?' इसके बाद देव आनंद ने उन चारों के लिए बंगले जैसे घर खरीदवा दिए. यानी नौकरी गई तो रहने का इंतजाम भी हो गया!

चार-पांच शिफ्ट करते थे गोविंदा

गोविंदा की लेट आने की आदत बॉलीवुड में किसी से छिपी नहीं थी. राजेश खन्ना की तरह उनके भी सेट पर देर से पहुंचने के किस्से खूब सुनने को मिलते रहे हैं. लेकिन गोविंदा की अपनी दलील है कि वो आखिरी समय पर आते भी कैसे? उनका कहना है कि वो एक दिन में चार से पांच शिफ्ट किया करते थे. कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टर खुद उनके पास आते और कहते कि उनकी टाइमिंग मैनेज कर लेंगे. लेकिन जब शूटिंग शुरू होती तो सबके शेड्यूल आपस में टकराने लगते थे. गोविंदा ने ये भी कहा कि उनकी लेट-लतीफी से सिर्फ उन्हें ही फायदा नहीं हुआ, बल्कि उनके साथ काम करने वाले कलाकारों ने भी खूब पैसा कमाया. उन्होंने बताया कि कादर खान के साथ उन्होंने 43 फिल्में और शक्ति कपूर के साथ 42 फिल्में की हैं.

ये भी पढ़ें; भोजपुरी फिल्मों पर चलता था बॉलीवुड के इस एक्टर का जादू, बन गया सुपरस्टार,न रवि किशन, न मनोज तिवारी! राजेश खन्ना का था खास दोस्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dev Anand, Govinda, Dev Anand Age, Dev Anand News, Govinda  90s Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com