विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: बॉलीवुड की शानदार जोड़ी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी के एक सप्ताह बाद बेंगलुरु के लीला पैलेस में बुधवार को दीपिका की फैमिली की तरफ से रिसेप्शन दिया जा रहा है. इस रिसेप्शन के लिए काफी जोरों से तैयारियां की गई हैं. बैंगलोर के लीला पैलेस होटल के लिए रणवीर और दीपिका निकल चुके हैं. इसका एक वीडियो भी आ चुका है. फिलहाल अभी कोई विशेष मेहमान पहुंचने की जानकारी नहीं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कई बड़ी हस्तियां पहुंच सकती हैं. लीला पैलेस में होने वाले रिसेप्शन के लिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण खुद जाकर देख-रेख कर रही हैं. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक तस्वीर बेहद वायरल हो रही हैं, जहां वह रिसेप्शन की तैयारियों का मुआयना कर रही हैं. 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने रिसेप्शन से पहले बदला रास्ता, बार-बार देखा जा रहा Video

बता दें, बॉलीवुड की ड्रीम जोड़ी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 14-15 नवंबर को इटली में जब से शादी की है, उसके बाद से ही दोनों की शादी की तस्वीरें जबरदस्त ढंग से वायरल हुईं. शादी के एक हफ्ते बाद दीपवीर (DeepVeer) ने अपने खास पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है. वैसे भी आज बेंगलूरू में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का रिसेप्शन भी है, जिसमें दिग्गज हस्तियों के शिरकत की उम्मीद जताई जा रही है.

Deepika Ranveer Reception:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Deepika Ranveer Wedding Reception Live Updates, Deepika Ranveer Wedding Reception, Deepika Ranveer Reception Leela Palace Bangalore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com