विज्ञापन
This Article is From May 25, 2022

दीपिका पादुकोण की ड्रेस ने किया उनका बुरा हाल, एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ दिखा गुस्सा तो लोग बोले- सांस फूल गई ड्रेस संभालते संभालते

दीपिका पादुकोण इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में हैं और लगातार उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनकी कमाल की ड्रेसेस भी चर्चा में हैं.

दीपिका पादुकोण की ड्रेस ने किया उनका बुरा हाल, एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ दिखा गुस्सा तो लोग बोले- सांस फूल गई ड्रेस संभालते संभालते
दीपिका पादुकोण की ड्रेस बनी उनके लिए मुसीबत
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में हैं और लगातार उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनकी कमाल की ड्रेसेस भी चर्चा में हैं. लेकिन बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी डिजाइनर ड्रेस से जूझती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अपनी ड्रेस को संभालते हुए उनकी सांस तक फूल गई है और वह बहुत ही ज्यादा गुस्से में नजर आ रही हैं.

दीपिका पादुकोण इस समय कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी मेंबर हैं और यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्हें जूरी मेंबर्स के साथ फोटो खिंचवानी थी. इस मौके के लिए उन्होंने ऑरेंज रंग का स्पेशल गाउन भी पहना था. इस गाउन ने नाक में दम कर दिया. गाउन की वजह से उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी. गाउन बार-बार उनके पांव में फंस रहा था और इसे संभालते हुए उनको बहुत दिक्कत हो रही थी. यही नहीं, कई जूरी मेंबर और वहां मौजूद स्टाफ उनकी ड्रेस को संभालते नजर आए.

दीपिका पादुकोण के इस गाउन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है. एक फैन ने लिखा है, 'सांस फूल गई ड्रेस संभालते संभालते.' वहीं एक कमेंट आया है, यह तो अच्छी कॉमेडी है. एक यूजर ने लिखा है कि डिजाइन की नौकरी तो गई. एक फैन ने लिखा है कि अगर वह मैनेज नहीं कर सकती हैं तो इस तरह की ड्रेसेस क्यों पहनती हैं. वह भी लंबी पूंछ वाली. यह बहुत ही असहज कर देने वाला है और यह अपना मजाक बनवा रही हैं.

इसे भी देखें : करन कुंद्रा और डायना पेंटी सहित कई सेलेब्‍स को एयरपोर्ट पर किया स्‍पॉट

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Dress In Cannes, Cannes 2022, Cannes Film Festival, Deepika Padukone Video, Deepika Padukone Viral Video, Deepika Padukone Instagram, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com