विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2023

Happy Birthday: 'बाजीराव' से पहले कभी इस स्टार क्रिकेटर की दीवानी थीं दीपिका पादुकोण, कुछ ऐसी रही 'मस्तानी' की लव लाइफ

दीपिका पादुकोण उन एक्ट्रेसेस मे से एक हैं, जो लगातार अपने करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ती ही जा रही  हैं

Happy Birthday: 'बाजीराव' से पहले कभी इस स्टार क्रिकेटर की दीवानी थीं दीपिका पादुकोण, कुछ ऐसी रही 'मस्तानी' की लव लाइफ
रणवीर से पहले इन सेलेब्स के साथ जुड़ा दीपिका का नाम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. अगर हम ये कहें कि दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की टॉप टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है तो यह गलत नहीं होगा. दीपिका उन एक्ट्रेसेस मे से एक हैं, जो लगातार अपने करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ती ही जा रही हैं. दीपिका ने कभी नैना बनकर लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाई, तो कभी लीला बनकर सीधा लोगों के दिलों में उतर गईं. आज मस्तानी बाजीराव की हैं यानी दीपिका रणवीर सिंह की पत्नी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका की जिंदगी में रणवीर से पहले भी कई बार प्यार ने दस्तक दी. आज दीपिका के बर्थडे पर आपको बताते हैं उनकी लव लाइफ बारे में.

निहार पंड्या

स्कूल या कॉलेज के दिनों में दीपिका की जिंदगी में कोई प्यार था या नहीं ये तो सिर्फ दीपिका ही जानती हैं. लेकिन एक्टिंग स्कूल के दौरान दीपिका का दिल निहार पंड्या पर आ गया था. निहार पंड्या से दीपिका का अफेयर कुछ दिनों तक चला, लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया.

 एमएस धोनी

दीपिका के दीवानों की लिस्ट में इंडियन क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम शामिल है. धोनी भी कभी दीपिका की खूबसूरती के कायल थे. दोनों के लिंकअप की खबरें काफी ज्यादा सुर्खियों में थीं. लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया. उस वक्त अक्सर दीपिका और धोनी को कई इवेंट्स में हाथ में हाथ डाले देखा गया था. हालांकि धोनी और दीपिका का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला.

 सिद्धार्थ माल्या

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ रिश्ते में रह चुके हैं. अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में दीपिका अक्सर सिद्धार्थ के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती थीं. हालांकि जैसे-जैसे दीपिका अपने करियर में आगे बढ़ती गईं सिद्धार्थ पीछे छूट गए. इसके साथ ही दीपिका और सिद्धार्थ का रिलेशनशिप भी खत्म हो गया.

 रणबीर कपूर 

रणबीर सिंह से पहले दीपिका की जिंदगी में रणबीर कपूर ने एंट्री ली थी. दीपिका के रिलेशनशिप तो कई लोगों से रहे, लेकिन जैसा एक्ट्रेस रणबीर कपूर के लिए महसूस करती थीं, वैसा शायद किसी और के लिए उन्होंने कभी फील नहीं किया. इस बात का सबूत है दीपिका का टैटू, जो उन्होंने रणबीर के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद अपनी गर्दन पर बनवाया था. हालांकि एक वक्त ऐसा आया जब रणबीर और दीपिका के बीच भी दरार आ गई और उनका रिश्ता टूट गया. आज दीपिका और रणबीर एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Birthday, Deepika Padukone Age, Deepika Padukone Career, Deepika Padukone Movies, Deepika Padukone Facts, Deepika Padukone Relationships, Deepika Padukone Affairs, Deepika Padukone Ms Dhoni, Deepika Padukone Upcoming Movies, Deepika Padukone Ranveer Singh, Deepika Padukone Net Worth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com