विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2020

शाहरुख-दीपिका की फिल्म के पोस्टर का पुलिस ले रही सहारा, यूं दे रही सोशल डिस्टेंसिंग का मैसेज...

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का पोस्टर बना कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता फैलाने का हथियार.

शाहरुख-दीपिका की फिल्म के पोस्टर का पुलिस ले रही सहारा, यूं दे रही सोशल डिस्टेंसिंग का मैसेज...
नागपुर पुलिस (Nagpur Police) का ट्वीट हुआ वायरल
  • पुलिस ने शेयर किया शाहरुख-दीपिका की फिल्म का पोस्टर
  • लोगों को समझाया सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express).' इस एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म के पोस्टर का इस्तेमाल कोरोना वायरस के खिलाफ मैसेज देने के लिए किया जा रहा है. लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. हाल ही में नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने जनता को जागरुक करने का अलग ही तरीका ईजाद किया है और इसका जरिया शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म का पोस्टर ही बना है.
 


दरअसल, नागपुर पुलिस (Nagpur Police Twitter) ने लोगों को सामाजिक दूरी का महत्व समझाने के लिए बॉलीवुड का सहारा लिया है. उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express)' का एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो में दीपिका और शाहरुख एक-दूसरे से मुंह फेरकर बेंच के अलग-अलग कोनों पर बैठे हुए हैं. मीम को शेयर करते हुए नागपुर पुलिस लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग समझा रही है.

शाहरुख (Shah Rukh Khan) और दीपिका (Deepika Padukone) के इस मीम को शेयर करते हुए पुलिस ने कैप्शन में फिल्म का एक फेमस डॉयलाग भी मारा है. उन्होंने लिखा, "सामाजिक दूरी की ताकत को कम मत आंको." नागपुर पुलिस के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, बता दें,  भारत में कोरोनावायरस से अबतक 109  लोगों की मौत हो चुकी है और 4067 इसके संक्रमण के शिकार हुए हैं. वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 232 है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान 32 लोगों की मौत हुई है और 693 नए मामले सामने आए हैं. कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन जारी है जो 14 अप्रैल तक चलेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, Nagpur Police, Nagpur Police Twitter, Nagpur Police Share Meme, Shah Rukh Khan Twitter, Deepika Padukone Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com