रणवीर सिंह का हाथ थामे इटली रवाना हुईं दीपिका पादुकोण, होने वाले सास-ससुर के साथ दिखीं 'मस्तानी'

Deepika Padukone Ranveer Singh Italy Wedding: दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर अपने होने वाले सास-ससुर और ननद से बातचीत करती दिखीं. वहीं, 'बाजीराव' रणवीर सिंह अपनी 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण का हाथ थामे इटली रवाना हुए. 

रणवीर सिंह का हाथ थामे इटली रवाना हुईं दीपिका पादुकोण, होने वाले सास-ससुर के साथ दिखीं 'मस्तानी'

Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: इटली रवाना हुए रणवीर-दीपिका

खास बातें

  • इटली रवाना हुए दीपिका-रणवीर
  • रणवीर की फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दीपिका
  • 14-15 नवंबर को लेक कोमो में होगी शादी
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आगामी 14 और 15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं. दीपिका और रणवीर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी बीच दोनों स्टार्स अपने परिवार के साथ इटली रवाना हुए. शनिवार तड़के दीपिका को रणवीर के फैमिली मेंबर्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान कपल मैचिंग आउटफिट में नजर आया. दुल्हन बनने जा रहीं दीपिका पादुकोण व्हाइट हाई नेक टॉप और स्लिट स्कर्ट में देखी गईं. जबकि रणवीर सिंह ने बंधगला सूट कैरी किया. दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर अपने होने वाले सास-ससुर और ननद से बातचीत करती दिखीं. वहीं, 'बाजीराव' रणवीर सिंह अपनी 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण का हाथ थामे इटली रवाना हुए. 

बंपर ओपनिंग के बाद दूसरे दिन गिरा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' का कलेक्शन, जानें कमाई...

देखें, तस्वीरें और वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

(@deepikapadukonef.c) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RanveeriansWorldwide (@ranveeriansfc) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by deepika_padukone__ (@__.deepika.__padukone_) on

दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भगनानी, मां अंजु भगनानी और बहन रितिका भगनानी के साथ नजर आईं. 
 
kjj4lgvo

रणवीर सिंह की मां अंजु भगनानी

qms9c6vo

रणवीर सिंह के पिता जगजीत भगनानी

394pq8r

रणवीर सिंह की बहन रितिका भगनानी.


आम्रपाली दुबे ने Chhath Puja पर बनाया ठेकुआ, बोलीं- घरे घरे होत छठी माई के व्रतिया- देखें वायरल Video

रणवीर-दीपिका डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं और यह शादी इटली के 'लेक कोमो' में होगी. कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में 30 गेस्ट होंगे. ऐसे में मेहमानों के नामों को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं. हाल ही में जोड़ी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, फराह खान के घर वेडिंग का न्यौता देने पहुंची थी. 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on

सपना चौधरी ने दिलकश अदाओं के साथ किया पल्लू डांस, Video ने बरपाया कहर

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह की जोड़ी आखिरी बार एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में नजर आई थी और दोनों के ही काम को खूब पसंद किया गया था. इन दिनों दीपिका पादुकोण के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है जबकि रणवीर सिंह 'सिम्बा', '83', 'गली बॉय' और 'शपथ' जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com