विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: बॉलीवुड के पर्दे पर अपनी एक्टिंग से करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने वाली स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अब असल जिंदगी में एक साथ जीवनसाथी बन गए हैं. बॉलीवुड सितारों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने परम्परागत कोंकणी समारोह में इटली में विवाह कर लिया है. यह शादी ग्लैमर वर्ल्ड में साल की सबसे बड़ी शादी मानी जा रही हैं. इटली (Italy) के लेक कोमो (Lake Como) में दीपिका-रणवीर की शादी (DeepVeer Wedding) के फंक्शन्स धूमधाम से शुरू हो चुके हैं. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह तथा दीपिका पादुकोण की शादी बुधवार को इटली के लोम्बार्डी में लेक कोमो पर बने विला डेल बालबियानेलो में किया.

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा है और 30 मेहमानों की मौजूदगी में जोड़ी सात फेरे लिया. शादी की तस्वीरें या वीडियो लीक न हो, इसका स्टार्स ने खास ख्याल रखा है. पंजाबी सिंगर हर्षदीप कौर इटली में होने वाले शादी समारोह में अपनी रूहानी आवाज के जरिए चार चांद लगाएंगी. शादी के जश्न में प्रस्तुति देने के लिए लोकप्रिय गायिका हर्षदीप और संजोय दास सहित संगीत कलाकारों का एक समूह विवाह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा है, जो खूबसूरत लेक कोमो में होगा.

Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding Live Update -

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Ranveer Singh, Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com