विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2019

दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'छपाक' का फर्स्ट लुक किया शेयर, वायरल हुई Photo

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आगामी फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) होगी. यह फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) के जीवन पर आधारित फिल्म होगी.

दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'छपाक' का फर्स्ट लुक किया शेयर, वायरल हुई Photo
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की तस्वीर हुई वायरल
  • दीपिका पादुकोण की तस्वीर हुई वायरल
  • ट्विटर पर पोस्ट किया 'छपाक' का फर्स्ट लुक
  • अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आगामी फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) होगी. यह फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) के जीवन पर आधारित फिल्म होगी. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी है. इस तस्वीर में वो दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) बनीं नजर आ रही हैं. दीपिका ने ने इस फिल्म के पहले लुक की तस्वीर ट्विटर पोस्ट की है. लक्ष्मी अग्रवाल अभी एक टीवी शो होस्ट कर रही हैं और स्टॉप एसिड अटैक का प्रचार भी कर रही हैं. दीपिका पादुकोण  (Deepika Padukone) इस फिल्म में मालती नाम का रोल प्ले करेंगी. दीपिका पादुकोण इस वायरल तस्वीर में स्माइल करती नजर आ रही हैं.

Kesari Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की तूफानी कमाई, कमाए इतने करोड़

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) के पहले लुक की तस्वीर को शेयर कर एक कैप्शन भी लिखा है, 'एक ऐसा कैरेक्टर, जो हमेशा हमेशा मेरे साथ रहेगा.' उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी.  इस फिल्म को मेघना गुलजार डायरेक्ट करेंगीं. मेघना गुलजार ने भी मालती के रोल के बारे में बताया है. उन्होंने कहा, "वह साहस है.वह आशा है. दीपिका पादुकोण इस फिल्म में मालती का किरदार निभा रही हैं" सोमवार को इस फिल्म की शूटिंग का पहला दिन होगा. 

आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर अवॉर्ड में रणबीर कपूर से कहा- "I Love You", वायरल हुआ Video

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) होली के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में थीं, जहां उन्होंने फिल्म के पहले दिन की शूटिंग की तैयारी की. इस फिल्म में दीपिका के को-स्टार विक्रांत मैसे होंगे, जो फिल्म 'छपाक' में मालती के पार्टनर का किरदार निभाएंगे. इस साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया था. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से शादी के बाद दीपिका पादुकोण की यह पहली फिल्म होगी. दीपिका इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी कर रही हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Photo, Deepika Padukone Video, Laxmi Agarwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com