विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2017

दीपिका की याद में खोईं उनकी xXx को-स्टार, एक्ट्रेस बोलीं- मिलने आ जाओ

फिल्म 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में को-स्टार रहीं रूबी रोज ने जब दीपिका से कहा कि वह उन्हें याद करती हैं, तो दीपिका बोलीं, "मैं भी आपको याद करती हूं. भारत आ जाएं. मैं जानती हूं कि यह आपको पसंद आएगा."

दीपिका की याद में खोईं उनकी xXx को-स्टार, एक्ट्रेस बोलीं- मिलने आ जाओ
  • दीपिका को मिस कर रही हैं रूबी रोज
  • दीपिका ने 'ट्रिपल एक्स..' की को-स्टार को दिया भारत आने का न्योता
  • पिछले दिनों विन डीजल को भी आई थी 'डिंपल गर्ल' की याद
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्‍म 'ट्रिपल एक्‍स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' इसी साल रिलीज हुई. फिल्‍म में दीपिका ने विन डीजल, रूबी रोज जैसे स्टार्स के साथ काम किया. अपनी हॉलीवुड फिल्‍म के बाद दीपिका तो पूरी तरह बॉलीवुड के रंग में रंग चुकी हैं और अपनी आने वाली फिल्‍म 'पद्मावती' में काफी बिजी भी हैं. लेकिन लगता है उनके को-स्टार्स दीपिका को बहुत मिस कर रहे हैं. पिछले दिनों विन डीजल ने दीपिका की तस्वीर साझा की थी, अब रूबी रोज ने भी कह दिया कि दीपिका तुम्हारी बहुत याद आती है.

पढ़ें: 'xXx 3' के हीरो विन डीजल चाहते हैं बॉलीवुड में काम करना, लेकिन सिर्फ दीपिका पादुकोण के साथ ट्विटर पर रूबी रोज की एक तस्वीर पर दीपिका ने कमेंट किया, इसे री-ट्वीट करते हुए रूबी ने लिखा- मैं तुम्हे बहुत याद करती हैं. इसपर प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका ने लिखा, "मैं भी आपको याद करती हूं. भारत आ जाएं. मैं जानती हूं कि यह आपको पसंद आएगा."  रूबी से पहले विन ने दीपिका के साथ एक क्यूट तस्वीर साझा कर 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के दिनों को याद किया था.
 
 

#xXxThursdays

A post shared by Vin Diesel (@vindiesel) on

पढ़ें: कन्फ्यूजन है तो दूर कर लीजिए, भारत की नहीं है पद्मावती

बता दें, दीपिका ने इस साल विन डीजल अभिनीत फिल्म 'ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' से हॉलीवुड में आगाज किया था. यह फिल्म 2002 में आई फिल्म 'ट्रिपल एक्स' श्रृंखला की तीसरी फिल्म थी. इस श्रृंखला की दूसरी फिल्म 'ट्रिपल एक्स : स्टेट ऑफ द यूनियन' 2005 में आई थी. दीपिका आजकल अपनी फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चर्चा में हैं, यह फिल्म एक दिसंबर, 2017 को रिलीज होगी. 

VIDEO: प्रचार करने भारत आए विन डीजल ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Vin Diesel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com