विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2021

दीपिका पादुकोण ने दोस्त के साथ किचन में गरबा करते हुए शेयर किया वीडियो, बोलीं- मेरी ऐसी दोस्त जो किसी भी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फनी सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ इंग्लिश म्यूजिक पर गरबा करती हुई नजर आ रही हैं.

दीपिका पादुकोण ने दोस्त के साथ किचन में गरबा करते हुए शेयर किया वीडियो, बोलीं- मेरी ऐसी दोस्त जो किसी भी...
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने दोस्त के साथ किचन में गरबा करते हुए शेयर किया वीडियो
  • दीपिका पादुकोण का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
  • दीपिका पादुकोण का गरबा करते हुए वीडियो हुआ वायरल
  • किचन में अपनी दोस्त के साथ दीपिका ने किया गरबा डांस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फनी सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ इंग्लिश म्यूजिक पर गरबा करती हुई नजर आ रही हैं. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं. जैसा कि आपको पता है नए साल के मौके पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे वीडियो और फोटो डिलीट कर दिया था जिसे देखकर फैन्स काफी परेशान हो गए थे लेकिन इन दिनों दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं. 

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस वीडियो में अपनी दोस्त के साथ इंग्लिश म्यूजिक पर जबरदस्त तरीके से डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कह रही हैं कि हितैषी बहुत ही शानदार डांसर है जो किसी भी म्यूजिक पर डांस कर लेती हैं. इस वीडियो में दीपिका तरह- तरह के डांस स्टेप करती हुई नजर आ ही हैं. वहीं दीपिका की दोस्त हितैषी भी क्यूट सा एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लिखती हैं कि आप भी ऐसी दोस्त को ढूढ़ निकालें जो किसी भी म्यूजिक पर गरबा कर लेती हों. वीडियो में दीपिका पादुकोण आरामदायक स्वेट-शर्ट और स्कर्ट में नजर आ रही हैं. दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को अभी तक आठ लाख से भी ज्यादा बार देखा चुका हैं. गौरतलब है कि, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस समय शाहरुख खान संग फिल्म ‘पठान' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. वहीं, हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अनन्या पांडे और सिद्धार्थ चतुर्वेदी संग निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग खत्म की है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Instagram, Deepika Padukone Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com