Deepika Padukone Ranveer Singh Announce Second Pregnancy: रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं. उनकी फ्रेंचाइजी फिल्म ने जहां 3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं एक्टर ने एक और गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर कर दी है. दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं. कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को खुश खबरी दी है. उन्होंने नजर ना लगने वाली इमोजी के कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें रणवीर और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए दिख रही हैं. फोटो देखते ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है.
दीपिका पादुकोण बनेंगी दूसरी मां
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली मुलाकात 2013 में फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोस्ती प्यार में बदली और 6 साल डेट करने के बाद कपल ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी. वहीं सितंबर 2024 में कपल बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम दुआ रखा है. वहीं अब वह दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनने के लिए तैयार है, जिसके ऐलान के बाद सेलेब्स बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. इस लिस्ट में मनीष पॉल का नाम भी शामिल हो गया है. वहीं फैंस का कहना है कि अब दुआ को भी भाई या बहन मिल जाएगी.
ये भी पढ़ें- वो एक्टर, 26 साल से कर रहा एक्टिंग, धुरंधर से मिला सम्मान, 52 की उम्र सिंगल होने पर कहा- महिलाएं मूव ऑन कर जाती हैं
रणवीर सिंह के लिए धुरंधर चल रहा साल
रणवीर सिंह के लिए 2026 लाजवाब चल रहा है, जिसकी शुरुआत 5 दिसंबर 2025 को आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर की रिलीज से हुई. फिल्म ने 1300 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया था. वहीं अब 19 मार्च 2026 को फिल्म का दूसरा पार्ट धुरंधर द रिवेंज रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने काफी सराहा है. वहीं फिल्म ने 1700 करोड़ का कलेक्शन केवल 26 दिनों में हासिल कर लिया है.
दीपिका करेंगी पर्दे पर वापसी
2025 में दीपिका पादुकोण की कोई नहीं फिल्म रिलीज नहीं हुई. जबकि आखिरी बार वह कल्कि 2898AD में नजर आई थीं. हालांकि 2025 में वह 8 घंटे शिफ्ट कॉन्ट्रोवर्सी के लिए चर्चा में रहीं. इसके अलावा अल्लू अर्जुन के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म राका है, जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं