विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2018

टीवी की सीता अब बनेंगी आतंकी अफजल गुरु की पत्नी, 'गालिब' में कुछ ऐसा होगा किरदार

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को लोगों ने टीवी पर देखने के बाद उन्हें सीता मां के रूप में पूजने लगे थे.

टीवी की सीता अब बनेंगी आतंकी अफजल गुरु की पत्नी, 'गालिब' में कुछ ऐसा होगा किरदार
  • रामायण में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका की वापसी
  • 20 साल बाद कैमरे के सामने एक्टिंग करती हुईं आएंगी नजर
  • फिल्म 'गालिब' में करेंगी आतंकी अफजल गुरु की पत्नी का रोल
नई दिल्ली: रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को लोगों ने टीवी पर देखने के बाद उन्हें सीता मां के रूप में पूजने लगे थे. उनकी इस अदाकारी के दीवाने हुए फैंस के लिए अब फिर से खुशखबरी है. लगभग 23 साल से ज्यादा समय के बाद दीपिका बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह 'गालिब' नाम की फिल्म में आतंकी अफजल गुरु की पत्नी का रोल निभा रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और वाराणसी शहर की जा रही है. फिल्म में गालिब की मां 'तबस्सुम' के किरदार में वह बिल्कुल अलग रूप में दिखाई दे रही हैं.

'बड़े अच्छे लगते हैं' की टीवी एक्ट्रेस अब बड़े पर्दे पर, आने वाली है ये फिल्म

रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार इतना स्वाभाविक था कि टीवी पर देखने वाले व्यूअर्स को आज भी दीपिका का चेहरा याद है. फिलहाल वह स्क्रीन पर वापसी करते हुए कुछ अलग अंदाज में दिखाई दे रही हैं. मीडिया में आई खबरों के मुबाबिक 'गालिब' नाम की यह फिल्म आतंकी अफजल गुरु के बेटे गालिब पर बन रही है. फिल्म की पहले शेड्यूल की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है.

Bigg Boss 11: इस बार सलमान खान के साथ 'हिचकी' लेने आ रही है रानी मुखर्जी, होगा कुछ खास

बता दें कि रामायण की सीता टीवी से दूर होने के बाद करीब 20 साल बाद दीपिका कैमरे के सामने आ रही हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने साल 1989 में 'घर का चिराग' और 1991 में 'रुपए 10 करोड़' में एक्टिंग कर चुकी हैं. फिलहाल अभी दीपिका अपने परिवार के साथ रह रही हैं.

VIDEO: स्पॉटलाइट में फिरंगी की टीम से खास मुलाकात


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Chikhalia, Afzal Guru, Afzal Guru Wife, Ghalib Movie, TV Actress, Ramayan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com