बॉलीवुड से जुड़े कुछ पुराने नाम ऐसे होते हैं जिन्हें सुनकर कोई पुरानी फिल्म या गाना याद आ ही जाता है. खासतौर से अगर आप 90 के दशक के दर्शक रहे हैं तो कुछ एक्ट्रेस को भुलाना पाना बिलकुल ही आसान नहीं है. उस दौर की ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने महज 16 साल की उम्र में अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया. कुछ गाने तो ऐसे हैं जिन्हें सुनकर आज भी लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं. लेकिन ये एक्ट्रेस अचानक गायब भी हो गई. उनकी कमबैक की चर्चा भी होती रहती है. लेकिन हर बार फैन्स को निराश ही होना पड़ता है.
16 साल की उम्र में डेब्यू

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सोनम हैं. जिनका असली नाम बख्तावर खान है. उन्होंने बहुत कम उम्र में बॉलीवुड में एंट्री ली और ऋषि कपूर के साथ फिल्म विजय से अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उनका ग्लैमरस अंदाज उस दौर में काफी बोल्ड माना गया और दर्शक उनसे अट्रेक्ट होते चले गए. इसके बाद 1989 में आई फिल्म त्रिदेव ने सोनम को रातोंरात स्टार बना दिया. फिल्म में उनका मॉडर्न लुक और गाना तिरछी टोपी वाले जबरदस्त हिट रहा. इस एक गाने ने ही उन्हें हर घर में पहचान दिला दी. इसके बाद उन्होंने विश्वात्मा, अजूबा, गोला बारूद, फतेह, क्रोध और मिट्टी और सोना जैसी फिल्मों में काम किया.
ये भी पढ़ें- मोनालिसा के 5 विवाद, महाकुंभ की वायरल गर्ल के साथ छेड़छाड़, शादी पर लव जिहाद का आरोप, जानें कब क्या हुआ
शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी

त्रिदेव के बाद अचानक सोनम फिल्मी पर्दे से गायब हो गई. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही डायरेक्टर राजीव राय और सोनम के बीच नजदीकियां बढ़ीं. कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली. उस वक्त सोनम की उम्र करीब 20 साल थी. शादी के बाद राजीव राय विदेश में बस गए और सोनम ने भी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली. दोनों का एक बेटा है. लेकिन शादी के करीब 20 साल बाद उनका तलाक हो गया. इसके बाद सोनम अपने बेटे के साथ भारत लौट आईं. अब अक्सर खबर आती है कि वो फिल्मों में वापसी करने वाली हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनके बिग बॉस ओटीटी में भी आने की खबर आई. पर वो इस शो में भी नजर नहीं आईं.
ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी! बोलीं- मेरी पर्सनल लाइफ अब इरिटेटिंग हो गई है