मोनालिसा, जो महाकुंभ की वायरल गर्ल के नाम से मशहूर हैं, वह एक बार फिर सुर्खियां में हैं. हाल ही में कोच्चि में रखी गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि उन्हें सनोज मिश्रा ने 10 बार गलत तरीके से छुआ. इस किस्से का जिक्र करते हुए वह इमोशनल भी हो गईं. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मोनालिसा विवादों की वजह से चर्चा में आई हैं. इससे पहले भी कई बार वह विवादों में रह चुकी हैं, जिमें उनके साथ छेड़छोड़ से लेकर शादी पर लव जिहाद के सवाल शामिल हैं.
1. कुम्भ मेला 2025 में वायरल फेम और ‘ग्लैमर गर्ल' का टैग

प्रयागराज के महाकुंभ 2025 से कहानी की शुरुआत हुई. जहां मध्य प्रदेश के माहेश्वर की रहने वाली मोनालिसा का मालाएं बेचते हुए खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. उनकी आंखें देख फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करने लगे. वहीं सादगी की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी. देखते ही देखते महाकुंभ की वायरल के नाम से वह मशहूर हो गईं. लेकिन मोनालिसा को रातोंरात फेम के साथ विवाद का भी सामना होना शुरू हो गया. वहीं कई लोगों ने उन्हें ‘ग्लैमराइज्ड' करने का आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में फ्लॉप हीरो, साउथ में है सुपरस्टार का दर्जा, फिल्मों और बिजनेस से बनाया 1400 करोड़ का नेटवर्थ
2. फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री और सनोज मिश्रा से पहला कनेक्शन

वायरल होने के बाद मोनालिसा के पास फिल्मों के ऑफर भी आने लगे. वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में लीड रोल ऑफर भी कर दिया. यहां तक कि उन्होंने उनकी एक्टिंग ट्रेनिंग का खर्च भी उठाया. मोनालिसा ने नेपाल और देहरादून में शूटिंग भी की. तब तक सब पॉजीटिव था. लेकिन बाद में मोनालिसा ने दावा किया कि इसी दौरान उनसे अनुचित छेड़छाड़ भी हुई. वहीं जब उन्होंने परिवार को बताया तो उन्हें 'पहली फिल्म है, इग्नोर करो' कहकर बात को टालने को कहा गया.
3. उम्र विवाद और ‘माइनर' होने के दावे

इसके बाद मोनालिसा ने फैंस को शादी की न्यूज से झटका दे दिया. हालांकि शादी विवाद में तब्दील हो गई जब सनोज मिश्रा समेत कुछ लोगों ने दावा किया कि कुम्भ के समय मोनालिसा नाबालिग (लगभग 16 साल) थीं. यहां तक कि सनोज मिश्रा ने मध्य प्रदेश सरकार से उम्र की जांच की मांग की और दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप भी लगाया. हालांकि मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आधार कार्ड के जरिए अपनी उम्र का सबूत दिया और साफ कहा, 'मैं 18 साल की हूं.'. यह विवाद मैरिज को कानूनी रूप से चुनौती देने का आधार बन गया.
4. शादी और ‘लव जिहाद' का आरोप

मोनालिसा ने 11 मार्च 2026 को केरल के तिरुवनंतपुरम में मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी कर ली, जो कि कथित तौर पर एक छोटे एक्टर हैं. हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी में केरल के मंत्री भी मौजूद थे. शादी के तुरंत बाद ‘लव जिहाद' के आरोप लगे. सनोज मिश्रा ने खुलकर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लव जिहाद है और मध्य प्रदेश सीएम से हस्तक्षेप की अपील की. मोनालिसा के परिवार ने दावा किया कि वह नाबालिग है और जबरन शादी हुई है. हालांकि मोनालिसा ने पुलिस में शिकायत की कि परिवार उन्हें जबरन दूसरी शादी कराने पर मजबूर कर रहा था. उन्होंने साफ कहा, 'यह लव जिहाद नहीं है, हम प्यार करते हैं.'
5. डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप और मौत की धमकियां

मार्च 2026 के अंत में मोनालिसा और फरमान ने कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जहां मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है. उन्होंने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ.' फिल्म के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ भी मिसबीहेव करते थे. नेपाल-देहरादून में शूटिंग के दौरान अनुचित टच और मिसबिहेवियर हुआ. परिवार को बताया तो उन्हें उनका सपोर्ट नहीं मिला. इस पर सनोज मिश्रा ने जवाब दिया और इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि जिहादियों और केरल के क्रिश्चियन मिशनरीज' ने उनके खिलाफ साजिश रची है क्योंकि उन्होंने शादी को लव जिहाद बताया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं