विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी! बोलीं- मेरी पर्सनल लाइफ अब इरिटेटिंग हो गई है

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन दिया और बताया कि वह इसे अब मजाक के तौर पर लेती हैं. 

मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी! बोलीं- मेरी पर्सनल लाइफ अब इरिटेटिंग हो गई है
मलाइका अरोड़ा ने डेटिंग की खबरों पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा की डेटिंग की खबरें अक्सर आती रहती हैं. हाल ही में उनका नाम हर्ष मेहता के बाद सोरब बेदी से नाम जुड़ा, जो कि चर्चा का कारण बन गया. लेकिन इन खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने लगातार आ रही डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन दिया और बताया कि अब उनकी पर्सनल लाइफ की चर्चा चिड़चिड़ा हो गई है, जिसके कारण अब वह इसे मजाक की तरह लेती हैं. कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने लगातार आ रही लिंक अप की खबरों पर रिएक्शन दिया है. 

डेटिंग की खबरों पर मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा ने कहा, यह अब चिड़चिड़ा हो गया है. मैं अब इसे मजाक के तौर पर लेती हूं. अरहान और मैं इन चीजों के कारण खूब हंसते हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी. वहीं 19 साल की शादी के बाद कपल 2017 में अलग हो गए. इसके बाद एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर को डेट किया, जिनसे 2024 में वह अलग हो गईं. 

ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा संग वीडियो हुआ वायरल तो सोराब बेदी ने बताया रिश्ते का सच, बोले- मलाइका से जान-पहचान पुरानी

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप पर कही थी ये बात

Latest and Breaking News on NDTV

ब्रेकअप पर मलाइका ने कहा था,  “मैं इन चीजों को प्लान नहीं कर सकती. अगर ऐसा होना है, तो यह होकर ही रहेगा. अभी, मैं अपनी जिंदगी में चल रही इन सभी चीजों को जानने-समझने में इतनी खुश हूं कि... चीजें बनाने की काबिलियत ही मुझे आगे बढ़ा रही है. अगर मुझे किसी के साथ रहना है, तो मैं ऐसा अपनी शर्तों पर ही करूंगी.” 

मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप की खबरें

Latest and Breaking News on NDTV

पिछले साल मलाइका अरोड़ा को मुंबई में हुए एक कॉन्सर्ट में मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया था. कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट में 33 साल के डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता कहा गया. लेकिन मलाइका अरोड़ा ने इन खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया. जबकि हाल ही में सोराब बेदी को डेट करने की खबरें भी चर्चा का विषय बन गई.  

ये भी पढ़ें- तलाक से एक दशक पहले मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से अलग होने का बोला था 'झूठ'? 16 साल बाद हुआ खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com