विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2022

इनाया खेमू और समीषा का गायत्री मंत्र का उच्चारण जीत चुका है फैन्स का दिल, देखें थ्रोबैक वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी समीषा ने एक घायल बर्ड के लिए गायत्री मंत्र का उच्चारण कर काफी सुर्खिया बटोरी थीं. इससे पहले सोहा अली खान की क्यूट बेटी इनाया का गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था.

इनाया खेमू और समीषा का गायत्री मंत्र का उच्चारण जीत चुका है फैन्स का दिल, देखें थ्रोबैक वीडियो
इनाया और समीषा के गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए थ्रोबैक वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी समीषा ने एक घायल बर्ड के लिए गायत्री मंत्र गाकर काफी सुर्खिया बटोरी थीं. शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था- बच्चों का दिल वास्तव में सबसे शुद्ध होता है. समीषा जो अभी 2 वर्ष की भी नहीं है, करुणा और सहानुभूति को महसूस करती है. इस वीडियो पर फैंस ने काफी रिएक्शन दिए थे. हालांकि इससे पहले सोहा अली खान की क्यूट बेटी इनाया का वीडियो भी Gayatri Mantra गाते हुए वायरल हो चुका है. इनाया का गायत्री मंत्र गाते हुए वीडियो 2019 में वायरल हुआ था. इस वीडियो में इनाया भाई दूज पर गायत्री मंत्र गाती दिख रही है. वीडियो को कुणाल खेमू ने शेयर किया था. 

कुणाल खेमू और सोहा अली खान की छोटी सी बेटी इनाया ने बिना कोई शब्द भूले पूरे Gayatri Mantra का उच्चारण किया था. कुणाल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में वह अपनी बहन के साथ भाई दूज मनाते हुए दिखाई देती हैं. कुणाल की बहन आरती करते हुए गायत्री मंत्र का उच्चारण करती हैं. अपनी बुआ को देख कर इनाया भी गायत्री मंत्र का उच्चारण करती है. 

सोहा अली खान कहती हैं कि उनकी दो साल की बेटी को सभी त्योहार बेहद पसंद हैं. वह सभी त्यौहारों को मनाती हैं और इनाया को उनके महत्व के बारे में भी बताती रहती हैं और इनाया ध्यान से सुनती है. बता दें कि सोहा और उनके पति कुणाल खेमू अपनी बेटी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट करते रहते हैं.    

Looop Lapeta की एक्ट्रेस Taapsee Pannu, एक्टर Tahir Raj Bhasin और डायरेक्टर Aakash Bhatia से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Inaaya Birthday, Inaaya Gayatri Mantra, Kunal Kemmu’s Daughter Inaaya Sings The Gayatri Mantra, Inaaya Kemmu Cute Video, Inaaya Kemmu, Shilpa Shettty, Shila Shetty Father, Shila Shetty Birthday, Soha Ali Khan Daughter, Shilpa Shetty Daughter, Inaya Khemu, Inaya, Samisha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com