विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2019

आथिया शेट्टी के साथ क्रिकेटर के.एल राहुल फोन बूथ में आए नजर, Photo शेयर कर बोले- हेलो, देवी प्रसाद...

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के खिलाड़ी के.एल राहुल (K.L. Rahul) ने एक फोटो शेयर किया है, इस फोटो में वह एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के साथ नजर आ रहे हैं.

Also Read in
आथिया शेट्टी के साथ क्रिकेटर के.एल राहुल फोन बूथ में आए नजर, Photo शेयर कर बोले- हेलो, देवी प्रसाद...
के.एल राहुल (K.L. Rahul) ने आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के साथ फोटो की शेयर
  • आथिया शेट्टी और के.एल राहुल की फोटो हुई वायरल
  • एक साथ फोन बूथ में नजर आए
  • अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं के.एल राहुल और आथिया शेट्टी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी एक्ट्रेस आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के.एल राहुल (K.L. Rahul) अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. हालांकि, अपने रिलेशनशिप को लेकर अभी तक आथिया शेट्टी और के.एल राहल का कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन हाल ही में, के.एल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में वह आथिया शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो में के.एल राहुल और आथिया शेट्टी फोन बूथ में नजर आ रहे हैं. 

अक्षय कुमार ने CAA विरोध प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे हिंसा पसंद नहीं है, चाहे वह...

Hello, devi prasad....?

A post shared by KL Rahul (@rahulkl) on


क्रिकेटर के.एल राहुल (K.L. Rahul) ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हेलो, देवी प्रसाद..." वहीं, इस फोटो में देखा जा सकता है कि आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) हंस रही हैं, दूसरी ओर राहुल बहुत ही सीरियस एक्सप्रेशन दे रहे हैं. इन दोनों की इस फोटो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

तैमूर अली खान ने स्विटजरलैंड में बर्फ पर खूब की मस्ती, Photos हुईं वायरल

बता दें कि अथिया शेट्टी  (Athiya Shetty) ने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म के लिए अथिया शेट्टी ने दादा साहब फाल्के एक्सिलेंस अवॉर्ड भी जीता. हीरो के बाद अथिया शेट्टी मुबारकां में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और अनिल शेट्टी के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इन सबके अलावा अथिया शेट्टी एक बार फिर फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के साथ बड़े पर्दे पर नजर आईं. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Athiya Shetty, K.L. Rahul, K.L. Rahul Share Photo With Athiya Shetty, K.L. Rahul Instagram, K.L. Rahul Cricketer, Athiya Shetty Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com