Crakk Box Office Collection Day 4: अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक बॉक्स ऑफिस पर धुलती नजर आ रही है. जितनी धुलाई इन दोनों एक्टर्स ने फिल्म में एक दूसरे की की है उतनी ही धुलाई दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर कर डाली है. फिल्म की शुरुआत ही काफी ढीली रही थी. उसके बाद लगा कि शायद रिव्यू सामने आने के बाद फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ा जाए लेकिन यहां भी मामला ठंडा ही दिखा. दूसरे दिन, तीसरे दिन फिर चौथे दिन भी कोई इस फिल्म को पूछने तक नहीं गया. कलेक्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि जो भी लोग फिल्म देखने पहुंचे उनके लिए एक एक झप्पी हो जाए. उन्होंने सिनेमा के प्रति सच्ची श्रद्धा दिखाई है.
क्रैक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4
क्रैक ने रिलीज के चौथे दिन यानी कि 26 फरवरी यानी कि मंडे को 1.02 करोड़ रुपये की कलेक्शन की है. अगर ऑक्युपेंसी रेट के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म को देखने जा रहे दर्शकों में -55.65 पर्सेंट की गिरावट देखी गई है. फिल्म ने अब तक चार दिनों में हांफ हांफ कर 9.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ऐसा लग रहा है कि जल्द ही ये थियेटर से बाहर होगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल, विद्युत जामवाल और एमी जैक्सन लीड रोल में हैं. अर्जुन रामपाल विलेन बनकर विद्युत जामवाल को टक्कर दे रहे हैं. ₹45 करोड़ के बजट पर बनी यह एक्शन थ्रिलर 23 फरवरी को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस का हाल देखकर यही कह सकते हैं कि फायदे की तो छोड़िए ये फिल्म अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाएगी.
क्रैक में विद्युत जामवाल के एक्शन ने नहीं किया कमाल
विद्युत ने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं उनमें एक से एक धांसू एक्शन किए हैं. अपनी फिटनेस और एक्शन के लिए मशहूर विद्युत के लिए जरूरी है कि वो थोड़ी एक्टिंग भी सीख लें. क्योंकि साफ दिख रहा है कि अब दर्शकों को आप केवल एक्शन दिखाकर एक्साइट नहीं कर सकते.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं