Chhaava Box Office Collection Day 1: लंबे इंतजार के बाद फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह और डायना पेंटी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. छावा के ट्रेलर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. विक्की कौशल की इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है. अब छावा के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. जिसमें विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने अच्छी कमाई की है.
सैकनिल्क के आकंड़ों के अनुसार खबर बनाने तक छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 22.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि यह अभी फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं. जिसमें बदलाव होने की संभावना है. अगर अब तक के आंकड़ों की मानें तो दो साल बाद विक्की कौशल की बड़ी ओपनिंग मिली है. उनकी पिछली फिल्म बैड न्यूज बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी. बात करें फिल्म छावा की तो डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं छावा दर्शकों को मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के गहन और मनोरंजक जीवन से रू-ब-रू कराती है. ‘छावा' में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वहीं, रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका में और अक्षय खन्ना मुगल शहंशाह औरंगजेब की भूमिका में दिख रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक्टिंग की बात करें तो विक्की कौशल ने अपना सबकुछ इस फिल्म में झोंक दिया है. अब फिल्म उनकी है, बड़ा बजट है और प्रोड्यूसर्स ने इतना बड़ा दांव खेला है तो यह उनके लिए करना जरूरी भी था. उनका काम अच्छा है, लेकिन उनका डायलॉग डिलीवरी एक दो मौकों को छोड़कर रोंगटे खड़े नहीं करती है. फिर उनकी डायलॉ्ग डिलीवरी देखकर हमें बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर की याद आ जाती है तो मराठा योद्धा के किरदार में पहले ही छा चुका है. औरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना छा गए हैं. विक्की कौशल जहां फिल्म में अतिउत्साह में नजर आते हैं, वहीं अक्षय खन्ना की शांत और संयम भरी एक्टिंग कमाल की है. रश्मिका मंदाना का काम ठीक-ठाक है. विनीत कुमार सिंह खूब जमे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं