विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2020

चेतन भगत ने किया बॉलीवुड का समर्थन, बोले- अगर हम उसे नष्ट करते हैं तो हम भारत की...

चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने बॉलीवुड को लेकर ट्वीट किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को खत्म करना भारत की उन चीजों को खत्म करना है, जो अपने दायरे में काफी अच्छा काम कर रहे हैं.

चेतन भगत ने किया बॉलीवुड का समर्थन, बोले- अगर हम उसे नष्ट करते हैं तो हम भारत की...
चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने किया बॉलीवुड का समर्थन
  • चेतन भगत ने किया बॉलीवुड का समर्थन
  • मशहूर लेखक ने कहा कि अगर हम उसे नष्ट करते हैं तो...
  • बॉलीवुड को लेकर चेतन भगत का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

मशहूर लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रहे हैं. अपनी किताबों के साथ-साथ चेतन भगत अपने बेबाक विचारों के लिए भी खूब जाने जाते हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से विचार साझा करते हैं. हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड को लेकर ट्वीट किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को खत्म करना भारत की उन चीजों को खत्म करना है, जो अपने दायरे में काफी अच्छा काम कर रहे हैं. चेतन भगत का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने अपने ट्वीट में बॉलीवुड को नष्ट करने की बात पर ट्वीट करते हुए लिखा, "बॉलीवुड भारत की उन चीजों में से एक है, जो काफी अच्छा कर रही है. यह राजस्व, कर, नौकरियां और बहुत सारी खुशियां पैदा करता है. ड्रग्स को बॉलीवुड से साफ करना अच्छी बात है, लेकिन इसी प्रक्रिया में अगर हम बॉलीवुड को ही नष्ट कर बैठेंगे तो हम भारत की उस चीज को नष्ट कर देंगे, जो अपने क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रही है." चेतन भगत यहीं नहीं रुके, उन्होंने इसके अलावा भी कई ट्वीट्स किये, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड का भी बेबासी से जिक्र किया. 

चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने अपने एक ट्वीट में लिखा, "एक समाज जो अपने कलाकारों को नष्ट होने देता है, अंततः वह उसकी आत्मा को नष्ट कर देता है." बता दें कि बीते कुछ दिनों से ड्रग्स मामले को लेकर बॉलीवुड लगातार चर्चा में बना हुआ है. सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल की जांच के दौरान दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर जैसे कई कलाकारों के नाम सामने आए हैं. वहीं, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत भी लगातार बॉलीवुड को बुलीवुड कहते हुए उसकी आलोचना कर रही हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chetan Bhagat, Chetan Bhagat Tweet, Chetan Bhagat Supports Bollywood, Chetan Bhagat Says Bollywood Is Few Indian Things
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com