विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2023

देश में केवल 7 सेलेब्स हैं लग्जरी Lamborghini Urus के मालिक, आकाश अंबानी समेत इन सितारों का नाम है लिस्ट में शामिल

कारों के शौकीन लोग गाड़ियों की कीमत नहीं देखते हैं. ऐसी ही कुछ हस्तियां भारत में भी हैं, जो लग्जरी गाड़ियों पर खूब खर्च करते हैं. आकाश अंबानी के अलावा बी-टाउन के इन सितारों के पास भी करोड़ों की लेम्बोर्गिनी उरुस है.

देश में केवल 7 सेलेब्स हैं लग्जरी Lamborghini Urus के मालिक, आकाश अंबानी समेत इन सितारों का नाम है लिस्ट में शामिल
आकाश अंबानी समेत इन 7 सेलेब्स के ही पास हैं Lamborghini Urus
नई दिल्ली:

Celebs Cars Collection: मशहूर हस्तियों के अपने शौक होते हैं. हाल ही में आकाश अंबानी अपने बेटे के बर्थडे बैश में महंगी कार लेम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus) से पहुंचे थे. उसके बाद से आकाश और गाड़ी के चारों तरफ चर्चे हो रहे हैं. कहते है पैसा आने के साथ ही व्यक्ति की पसंद-नापसंद बदलती है और उसे  लग्जरी लाइफ जीने की आदत हो जाती है. बी-टाउन के सितारों की भी कुछ यही कहानी है. सबके अपने-अपने शौक हैं किसी को महंगी घड़ियों को शौक है तो कोई एक से बढ़कर एक महंगे और ब्रांडेड कपड़ों का शौकीन है. ठीक उसी तरह आज हम आपको बी-टाउन के उन सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जो लग्जरी कारों का शौक और महंगी कारों का कलेक्शन रखते हैं. आकाश अंबानी के अलावा बी-टाउन के इन सितारों के पास भी करोड़ों की लेम्बोर्गिनी उरुस है. ये कार भारत में सिर्फ 7 लोगों के पास है. 

आकाश अंबानी 

हमारे देश के मशहूर कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के पास भी एक से बढ़कर एक एक्सपेंसिव कारे हैं, जिनमें से एक लेम्बोर्गिनी उरुस भी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश इंडिया के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिनके पास ये कार थी.

रोहित शेट्टी

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को कारों का कितना शौक है, ये तो हर कोई जानता है. रोहित अपने पास महंगी कारों का कलेक्शन रखते हैं. उनके गैराज में भी लेम्बोर्गिनी उरुस है, जिसकी कीमत 4.03 करोड़ की है. 

कार्तिक आर्यन 

एक्टर कार्तिक आर्यन ने कुछ समय पहले ही लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदी थी. कार्तिक ने इस गाड़ी को इटली से इंडिया मंगवाने के लिए 50 लाख रुपये एक्सट्रा चुकाए थे.

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने लेम्बोर्गिनी उरुस के दो मॉडल खरीदे थे. पहले उन्होंने साल 2019 में रेड कलर की लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदी, फिर साल 2021 में उन्होंने इसका दूसरा मॉडल लिया, जिसकी कीमत 3.43 करोड़ रुपये थी. 

जूनियर एनटीआर

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने साल 2021 में लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदी थी. उनकी लग्जरी कार की कीमत 3.16 करोड़ रुपये है.

अदार पूनावाला

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला के गैराज में भी यह एक्सपेंसिव कार है. ये कार बहुत ही एडवांस फीचर्स से लैस है. 

रोहित शर्मा

लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदने वाले बी-टाउन के सेलेब्स की लिस्ट में क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम भी शामिल है. उन्होंने हाल ही में डार्क ब्लू शेड की इस लग्जरी कार को खरीदा था. रोहित लक्जरी एसयूवी लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदने वाले नए सेलिब्रिटी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lamborghini Urus, Celebs Cars Collection, लेम्बोर्गिनी एसयूवी, Akash Ambani, Ranveer Singh Car Collection, Akash Ambani Car Collection, Rohit Shetty Car Collection, Rohit Sharma Car Collection, Kartik Aryan Car Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com