विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2022

दुल्हन की बहन ने आलिया भट्ट के 'गोपियो संग कान्हा' पर किया ऐसा डांस, लोग दुल्हन को भूले, बहन पर ही नजरें टिकी रह गईं

सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन की बहन डांस करती दिख रही हैं और इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वीडियो में दुल्हन की बहन स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर का गाना गोपियो संग कान्हा पर डांस करती दिख रही है. इस गाने को आलिया भट्ट पर फिल्माया गया था.

दुल्हन की बहन ने आलिया भट्ट के 'गोपियो संग कान्हा' पर किया ऐसा डांस, लोग दुल्हन को भूले, बहन पर ही नजरें टिकी रह गईं
दुल्हन की बहन ने गोपियो संग कान्हा पर किया डांस
नई दिल्ली:

Dulhan ki bahan ka dance शादी किसी के भी जीवन में खास मौका होता है और इस मौके पर दोस्त -यार, भाई –बहन सभी खूब मस्ती करते हैं. शादियों में सभी मजे मस्ती करना चाहते हैं. ऐसे कई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जो काफी मजेदार हैं और यूजर्स इन्हें देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पाते तो वहीं कई बार शादियों में कई इमोशनल पल भी आते हैं. शादियों में डांस बेहद खास होता है और खासकर दुल्हन की सहेलियों और दुल्हन की बहन का. इसे देखने के लिए लोगों को जहां इंतजार होता है, वहीं दुल्हन की बहन और सहेलियां भी महीनों पहले इस खास मौके पर पेश किए जाने वाले डांस की तैयारी कर देती हैं. ऐसा ही एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन की बहन डांस करती दिख रही हैं और इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन की बहन स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर का गाना गोपियो संग कान्हा पर डांस करती दिख रही है. इस गाने को आलिया भट्ट पर फिल्माया गया था. यह वीडियो Prithvi raj Chanoojee नाम के यूट्यूब हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में दुल्हन की बहन ने रेड कलर का लहंगा पहना है और बेहद क्यूट दिख रही है. वह क्यूटनेस में आलिया से जरा भी कम नहीं दिख रही है. जैसे ही वह स्टेज पर आकर डांस करने लगती है, वहां दिख रहे लोग भी उसके साथ थिरकने से खुद को रोक नहीं पाते.

 वीडियो में  दिख रहा है कि दुल्हन की बहन भी सबकुछ भूल कर इस गाने पर एंजॉय कर रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ कैप्शन लिखा है, Best Performance bride sister 2022. यह मनमोहक डांस वीडियो, आपको इसे बार-बार देखने के लिए प्रेरित करेगा. यह वीडियो वायरल हो गया है और यूजर्स से बहुत प्यार मिला है. लोग इस डांस को खूब पसंद कर रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dulhan Ki Bahan Ka Dance, Wedding Video Goes Viral, Bride And Groom Cute Video, SHADI KA VIDEO, Bride Groom Funny Video, Bride Groom Dance, Bride Groom Dance Funny Video, Viral Video Bride Groom, Bride Groom Funny
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com