13 जून 1997 वो दिन है, जब सनी देओल की एक बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसे देखने के लिए थियेटरों के बाहर लंबी लाइने लग गईं. लेकिन यह दिन उन परिवारों के लिए एक काला दिन साबित हुआ. हम बात कर रहे हैं 13 जून 1997 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर की, जिससे एक फायर केस जुड़ा है. दरअसल, 29 साल पहले जब सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई तो दिल्ली के एक थियेटर में आग लग गई. वहीं 59 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई थी. इस हादसे ने सभी को हैरान कर दिया.
उपहार सिनेमा आग में गई 59 लोगों की जान
13 जून का दिन और दोपहर के तीन बजे दिल्ली के ग्रीन पार्क में स्थित उपहार सिनेमा में बॉर्डर का शो चल रहा था. इस दौरान ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में 59 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल हो गए. बाद की जांच में सुरक्षा में कई बड़ी खामियां सामने आईं, जिनमें बंद एग्जिट गेट भी शामिल थे, जिनके कारण दर्शक अंदर फंस गए थे.

ये भी पढ़ें- ओटीटी पर नंबर वन बनीं 3 महीने पहले रिलीज हुई फिल्म, तारक मेहता- नागिन भी छूटे पीछे, 12.8 मिलियन मिले व्यूज
बॉर्डर के बारे में

बॉर्डर 13 जून 1997 में रिलीज हुई थी, जो एक एपिक वॉर फिल्म थी. फिल्म को जेपी दत्ता ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था. यह 1971 की इंडिया पाकिस्तान वॉर पर सेट थी, जिसमें लोंगेवाला की जंग को दिखाया गया था. फिल्म में सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे. जबकि पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, पूजा भट्ट, राखी गुलजार, शर्बानी, सपना बेदी और राजीव गोस्वामी अहम रोल में नजर आए थे. फिल्म 12 करोड़ के बजट में बनी थी. जबकि 66.70 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. वहीं उपहार सिनेमा में लगी आग पर बॉर्डर के कलाकारों (सनी देओल, सुनील शेट्टी और निर्देशक जेपी दत्ता) ने शोक व्यक्त किया था.
बॉर्डर का सीक्वल 23 जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई था, जिसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया और लिखा था. इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी सीरीज और जेपी फिल्मस के बैनर तले प्रोड्यूस किया था. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदार में थे. वहीं 275 करोड़ के बजट में 464.5 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था.
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड विलेन रंजीत बने टीवी एक्ट्रेस के लिए असली खलनायक, 'कहानी घर घर की' श्रुति का रहा बुरा एक्सपीरियंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं