Boney Kapoor Weight Loss: बोनी कपूर ने बिना जिम जाए 26 किलो वजन कम करके अपने शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. हाल के समय में ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले प्रोड्यूसर और एक एक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए जाने जाने वाले यह फिल्म मेकर, न केवल अपने काम के लिए, बल्कि अपनी नई फिटनेस के लिए भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं. कैजुअल और सेमी-फॉर्मल कपड़ों में दुबले-पतले दिखने वाले बोनी कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. कई फैन्स ने उनके अट्रैक्टिव लुक की तारीफ की जबकि कुछ इस बात पर हैरानी जाहिर कर रहे हैं कि इस बड़े बदलाव के पीछे क्या कारण था.
कैसे घटाया 26 किलो वजन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक बोनी के वजन घटाने का राज उनकी डिसिप्लेन से भरी लाइफस्टाइल में है. वह रात का खाना छोड़ देते हैं और केवल सूप पीते हैं. उनका नाश्ता फलों के रस और ज्वार की रोटी तक ही सीमित रहता है. वह किसी वर्कआउट रूटीन पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि केवल अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और डाइट कंट्रोल पर ध्यान दे रहे हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब पहली बार खुलकर की बात
पिछले साल, बोनी ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में खुलकर बात की थी, जिसमें हेयर ट्रांसप्लांट भी शामिल था. उन्होंने खुलकर बात करते हुए कहा, "मेरी पत्नी श्री मुझसे कहा करती थीं, 'बोनी, पहले वजन कम करो, फिर अपने बाल ठीक करोगे. 'हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें इसके उलट सलाह दी. उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने मुझसे कहा कि गंजे लोग भाग्यशाली होते हैं, जैसे यश चोपड़ा, इसलिए मैं कुछ समय तक गंजा ही रहा.' आखिरकार, उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट का ऑप्शन चुना. उन्होंने बताया, "आखिरकार, एक दिन, मुझे हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के लिए मना लिया गया. तीन दिनों में उन्होंने लगभग 6,000 बाल लगा दिए."
क्या कहती थीं श्रीदेवी?
अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव के पीछे की इंस्पिरेशन पर बोलते हुए बोनी ने अपनी दिवंगत पत्नी के शब्दों को क्रेडिट दिया. उन्होंने बताया, 'मुझे अपनी पत्नी की सलाह याद आ गई, जो चाहती थीं कि हेयर ट्रांसप्लांट से पहले मैं वजन कम करूं, इसलिए मैंने डाइटिंग शुरू की और लगभग 14 किलो वजन कम किया. मेरे लिए एक्सरसाइज करना मुश्किल है, लेकिन फिर भी मैं वजन कम करने में कामयाब रहा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं