विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2018

हरिद्वार में भी विसर्जित की गई श्रीदेवी की अस्थियां, बोनी व अनिल कपूर ने किया पूजा-पाठ

बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी की अस्थि विसर्जन के लिए उनके पति बोनी कपूर, देवर अनिल कपूर और करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे.

हरिद्वार में भी विसर्जित की गई श्रीदेवी की अस्थियां, बोनी व अनिल कपूर ने किया पूजा-पाठ
दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जन करने हरिद्वार पहुंचे बोनी कपूर
  • हरिद्वार में श्रीदेवी की अस्थियों को किया विसर्जन
  • बोनी व अनिल कपूर ने किया पूजा-पाठ
  • साथ में मनीष मल्होत्रा भी मौजूद
नई दिल्ली: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी की अस्थि विसर्जन के लिए उनके पति बोनी कपूर, देवर अनिल कपूर और करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे. जहां पर सभी ने विधि-विधान से पंडितों के पूजन-पाठ के जरिए श्रीदेवी के अस्थियों को गंगा नदी में विसर्जित किया. दो कलशों में लाई गई अस्थियों को बोनी कपूर और अनिल कपूर ने विसर्जन किया. इससे पहले 4 मार्च को बोनी कपूर ने श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम में विसर्जित किया था. बता दें कि पिछले महीने 24 फरवरी को दुबई के अधिकारियों के अनुसार श्रीदेवी होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूब गई थीं. जिसके बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई. 28 फरवरी को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार हुआ.

Sridevi को लेकर इमोशनल हुए महेश भट्ट, याद आया 25 साल पुराना किस्सा
दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ था. श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद उनके ट्विटर पेज पर पति बोनी कपूर द्वारा एक संदेश जारी किया गया. एक्ट्रेस के निधन के बाद पहली बार बोनी कपूर ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी में श्रीदेवी कितने मायने रखती हैं.
ट्विटर पर शेयर किए गए लंबे पत्र में बोनी लिखते हैं, एक दोस्त, पत्नी और दो युवा बेटियों की मां को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मैं अपने दोस्त, परिवार, सहयोगी, शुभचिंतक और अनगिनत फैन्स का आभार जताना चाहूंगा, जो इस घड़ी में मेरे साथ खड़े रहे. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अर्जुन और अंशुला का सपोर्ट और प्यार मिला.

Sridevi की याद में इमोशनल हुईं शिल्पा शेट्टी, पोस्ट किया हंसते-मुस्कुराते लम्हों का Video

बता दें कि श्रीदेवी के शव को एक विशेष विमान से दुबई से मुंबई ले आया गया था, जिसमें बोनी कपूर, संजय कपूर, राहुल रवैल और अर्जुन कपूर भी साथ आए. इस मौके पर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां अनिल कपूर के घर पर पहुंचे थे.

VIDEO: श्रीदेवी के अंतिम सफर में उमड़े फैन्स


 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boney Kapoor, Anil Kapoor, Asthi Visarjan, Sridevi, Haridwar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com