मुंबई के तट से एक क्रूज पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में मादक पदार्थों के एक और तस्कर को एनसीबी (NCB) ने गिरफ्तार किया है. एनसीबी के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई इकाई ने मंगलवार रात उपनगर पवई से मादक तस्कर को गिरफ्तार किया. क्रूज पोत से गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद उसका नाम सामने आया था. एनसीबी इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी के आयोजकों सहित अभी तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. आर्यन खान के अलावा, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सतीजा, इश्मीत चड्ढा, मोहक जायसवाल, गोमित चोपड़ा, विक्रांत छोकर को गिरफ्तार किया गया है. अब बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई (Subhash Ghai) ने ड्रग्स के मुद्दे पर कू एप पर एक पोस्ट लिखा है.
सुभाष घई (Subhash Ghai) ने साल 1990 की एक फोटो शेयर कर लिखा है: "मीडिया इस बात का गवाह रहा है कि साल 1990 में कई फिल्मी सितारों ने एक आवाज में ड्रग्स के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था. इनमें गुलशन, जितेंद्र, विनोद खन्ना, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, मिथुन दा, जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया, शबाना आजमी, टीना खन्ना, पद्मिनी कोल्हापुरी और वीआईपी शामिल रहे थे. इस इवेंट को सुभाष घई ने आयोजित किया था . हम सब आज भी ड्रग्स का विरोध करते हैं. भगवान हमारे बच्चों को इस भयानक रक्षस से दूर रखे."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुभाष घई (Subhash Ghai) ने इस तरह ड्रग्स के मुद्दे पर यह पोस्ट शेयर किया है. साथ ही बताने की कोशिश की है कि फिल्म जगत के सितारे हमेशा से इसके खिलाफ रहे हैं. डायरेक्टर द्वारा शेयर की गई फोटो में कई बॉलीवुड लेजेंड्स एक ही फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं. सुभाष घई का यह पोस्ट अब खूब वायरल हो रहा है और इस पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी देखें: 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं