विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2019

सलमान खान ने पीएम नरेंद्र मोदी को किया ट्वीट, कह डाली ये बात

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान (Salman Khan) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर ट्वीट किया है और उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सलमान खान ने पीएम नरेंद्र मोदी को किया ट्वीट, कह डाली ये बात
सलमान खान (Salman Khan) का ट्वीट हुआ वायरल
  • 5 जून को रिलीज हो रही है सलमान की 'भारत'
  • कैटरीना कैफ हैं लीड रोल में
  • अली अब्बास जफर ने की है डायरेक्ट
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनकी कैबिनेट ने 30 मई को शपथ ले ली और अब सभी ने अपने मंत्रालयों का कामकाज भी संभाल लिया है. अमित शाह (Amit Shah) को गृह मंत्रालय मिला है तो राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के पास रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी आई है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी नजर आई थीं, और अब बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान (Salman Khan) ने पीएम नरेंद्र मोदी समेत पूरे मंत्रिमंडल को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं. सलमान खान (Salman Khan) का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सलमान खान (Salman Khan) ने पीएम नरेंद्र मोदी समेत पूरे मंत्रिमंडल को नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया हैः 'माननीय प्रधानमंत्री, शानदार टीम के लिए बधाई. मजबूत और एक समान भारत बनाने के प्रयासों के लिए पूरी कैबिनेट को मेरी तरफ से शुभ कामनाएं.' इस तरह सलमान खान (Salman Khan) का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत (Bharat)' 5 जून यानी ईद (Eid 2019) के मौके पर रिलीज हो रही है और फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और दिशा पटानी (Disha Patani) भी नजर आएंगी. यही नहीं, फिल्म में जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी अहम रोल में हैं. सलमान खान की 'भारत' को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट की है, और भारत में एक शख्स की जिंदगी के साथ देश की कहानी को दिखाया गया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, PM Narendra Modi, Amit Shah, EID 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com