विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2019

राहुल गांधी ने एक करोड़ ट्विटर फॉलोअर्स होने पर कहा 'थैंक्स' तो बॉलीवुड से मिला जवाब- आप पर भरोसा नहीं...

राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के अमेठी भी जा रहे हैं. राहुल गांधी ने ट्विटर पर ये उपलब्धि हासिल करने को लेकर ट्वीट किया था. लेकिन बॉलीवुड से उन्हें कुछ इस तरह जवाब मिला है.

राहुल गांधी ने एक करोड़ ट्विटर फॉलोअर्स होने पर कहा 'थैंक्स' तो बॉलीवुड से मिला जवाब- आप पर भरोसा नहीं...
राहुल गांधी के ट्वीट पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने साधा निशाना
  • राहुल गांधी के ट्विटर पर हुए एक करोड़ फॉलोअर्स
  • ट्वीट करके फैन्स का जताया आभार
  • बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने कसा राहुल गांधी पर तंज
नई दिल्ली:

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के अमेठी भी जा रहे हैं. राहुल गांधी ने ट्विटर पर ये उपलब्धि हासिल करने को लेकर ट्वीट किया था. लेकिन 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर उनपर निशाना साधा है और बतौर नेता उनकी क्षमताओं पर भी प्रश्नचिन्ह लगाया है. अशोक पंडित ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया है और उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने फिटनेस को लेकर अक्षय कुमार और बाबा रामदेव को भी पछाड़ा, इस लिस्ट में रहे टॉप पर

कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी ने आज ट्वीट करके एक करोड़ ट्विटर फॉलोअर्स होने पर लोगों को थैंक्स कहा था. राहुल गांधी ने ट्वीट किया थाः 'एक करोड़ ट्विटर फॉलोअर्स- आप सब का बहुत-बहुत शुक्रिया! मैं इस उपलब्धि को अमेठी में सेलिब्रेट करने जा रहा हूं, जहां मैं आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात करूंगा.' इस तरह राहुल गांधी ने अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने का ऐलान किया है.

सलमान खान ने 'उर्वशी' सॉन्ग पर किया ऐसा डांस, प्रभु देवा भी रह गए हैरान- देखें वीडियो

राहुल गांधी के इस ट्वीट पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और ट्वीट कियाः 'दुर्भाग्य से जो वोटों में तब्दील नहीं हुए. एक करोड़ ट्विटर फॉलोअर्स में से लगभग 99.9 लाख को आप में और बतौर नेता आपकी क्षमता पर भरोसा नहीं है.' इस तरह अशोक पंडित ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. अशोक पंडित सोशल मीडिया पर अकसर तीखे तेवर अपनाते हैं, और ट्वीट करते हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi On 10 Million Twitter Followers, Ashoke Pandit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com