विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2020

नेपाल के PM ने भगवान राम को बताया 'नेपाली', बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- किसी ने सोचा था कि भगवान राम को नागरिकता...

नेुपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है. जिसे लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो हा है.

नेपाल के PM ने भगवान राम को बताया 'नेपाली', बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- किसी ने सोचा था कि भगवान राम को नागरिकता...
नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री के बयान पर ओनिर (Onir) ने किया ट्वीट
  • नेपाल के प्रधानमंत्री ने भगवान राम को लेकर दिया विवादित बयान
  • केपी शर्मा ओली ने बताया भगवान राम को नेपाली
  • ओनिर ने नेपाल के प्रधानमंत्री के बयान पर किया ट्वीट
नई दिल्ली:

नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि अयोध्या नेपाल में है और भारत ने एक नकली अयोध्या को दुनिया के सामने रखकर अतिक्रमण किया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि भगवान राम नेपाली हैं, ना कि भारत के. नेपाल के प्रधानमंत्री के इस बयान को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो हा है. अपने ट्वीट में ओनिर ने कहा कि क्या किसी ने कभी सोचा था कि भगवान राम को भी नागरिकता से जुड़ी समस्या होगी. ओनिर के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं. 

ओनिर (Onir) ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) के भगवान राम को लेकर दिए बयान पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'अगली बार ये कहेंगे कि वाल्मीकि भी नेपाल से थे. क्या किसी ने कभी सोचा था कि भगवान राम को भी नागरिकता से जुड़ी समस्या होगी.' बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री ने अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भारत ने 'नकली अयोध्या' को दुनिया के सामने रखकर नेपाल की सांस्कृतिक तथ्यों का अतिक्रमण किया है. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या, भारत के उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि नेपाल के बाल्मिकी आश्रम के पास है.

बता दें कि बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) अपने विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से राय पेश करते हैं. गौरतलब है कि नेपाल की ओर से नया राजनीतिक नक्‍शा (Nepal's New map) जारी करने और भारत (India) के कुछ हिस्‍सों को इसमें शामिल करने को लेकर नेपाल के पीएम ओली पहले ही भारत की आलोचना के केंद्रबिंदु बने हुए हैं. भारत का साफ तौर पर मानना है कि चीन की शह पर नेपाल कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के केपी शर्मा ओली इस तरह के कदम उठा रहे हैं जो कि उनके लिए 'आत्‍मघाती' साबित हो रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onir, Bollywood Director Onir, Lord Ram, Kp Sharma Oli, Nepal Pm Kp Sharma Oli, Onir Twitter Reaction On Lord Ram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com