विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2020

Robinhood Bihar Ke गाने को लेकर इस संगठन ने जताई आपत्ती, बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- शर्मनाक

बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) पर हाल ही में गाना 'रॉबिनहुड बिहार के' (Robinhood Bihar Ke) रिलीज हुआ है, जिसे लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने भी ट्वीट किया है.

Robinhood Bihar Ke गाने को लेकर इस संगठन ने जताई आपत्ती, बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- शर्मनाक
गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) पर बने गाने को लेकर ओनिर (Onir) ने किया ट्वीट
  • 'रॉबिनहुड बिहार के' सॉन्ग को लेकर ओनिर ने किया ट्वीट
  • गुप्तेश्वर पांडे पर बने गाने पर इंडियन पुलिस फाउंडेशन ने भी जताई आपत्ती
  • ओनिर का ट्वीट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) पर हाल ही में गाना 'रॉबिनहुड बिहार के' (Robinhood Bihar Ke) रिलीज हुआ है, जिसे बिग बॉस कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर ने गाया है. गुप्तेश्वर पांडेय पर बना यह गाना सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वहीं, हाल ही में इस गाने को लेकर इंडियन पुलिस फाउंडेशन (Indian Police Foundation) ने आपत्ती जताई है, साथ ही कहा है कि पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय अपने जूनियर्स के लिए गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं. इंडियन पुलिस फाउंडेशन के इस ट्वीट को लेकर अब बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ओनिर ने भी ट्वीट किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है.

ओनिर (Onir) ने अपने ट्वीट में गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) पर बने गाने 'रॉबिनहुड बिहार के' (Robinhood Bihar Ke) को शर्मनाक बताया. उन्होंने लिखा, "शर्मनाक चीज..." वहीं, इंडियन पुलिस फाउंडेशन (Indian Police Foundation) ने गुप्तेश्वर पांडे पर बने गाने पर आपत्ती जताते हुए लिखा, "एक राज्य के डीजीपी इस कदर अपने वीडियो को प्रसारित कर वर्दी और ऑफिस का अपमान कर रहे हैं. यह अपने जूनियर्स के लिए एक गलत उदाहरण भी पेश कर रहे हैं. यह आचरण नियमों का उल्लंघन भी है." बता दें कि ओनिर के अलावा गुप्तेश्वर पांडे पर बने इस गाने को लेकर तहसीन पूनावाला ने भी ट्वीट किया है. 

बता दें कि 'रॉबिनहुड बिहार के' (Robinhood Bihar Ke) सॉन्ग को डीटी प्रोडक्शन के चैनल पर रिलीज किया गया था. दीपक ठाकुर ने गुप्तेश्वर पांडेय पर बने इस गाने में उनकी जमकर तारीफें की हैं. दीपक ठाकुर के इस गाने को लेकर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) को पिछले साल ही बिहार का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था. वे अगले साल फरवरी में रिटायर भी होने वाले थे. पांडेय को वीआरएस दे दिया गया है और उनकी जगह एसके सिंघल (SK Singhal) बिहार के नए डीजीपी बनाए गए हैं. इसके साथ ही गुप्तेश्वर पांडे अब राजनीति में एंट्री करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onir, Onir Reaction On Robinhood Bihar Ke, Robinhood Bihar Ke, Onir Says Shameful Conduct To Robinhood Bihar Ke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com