- भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर का ट्वीट
- अनुभव सिन्हा ने कहा कि सरकार ऐसी जीडीपी लाने वाली है, जिसमें...
- अनुभव सिन्हा के ट्वीट ने बटोरी सुर्खियां
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) सोशल मीडिया पर बेबाकी के साथ समसामयिक मसलों पर अपनी राय रखते हैं. 'आर्टिकल 15' जैसी धमाकेदार फिल्मों से अपना नाम कमाने वाले अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को लेकर सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सुना है कि सरकार नया जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) कॉन्सेप्ट ला रही है. यह कॉन्सेप्ट है वैदिक जीडीपी का. अनुभव सिन्हा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर अपनी राय भी खूब पेश कर रहे हैं.
नोरा फतेही ने 'गर्मी' सॉन्ग पर दिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का चैलेंज, देखें धमाकेदार Video
सुनने में आया है कि सरकार एक नया GDP कॉन्सेप्ट का रही है। ‘वैदिक GDP'। ये हिंदुओं की वैदिक GDP हमेशा बढ़ती रहेगी बाक़ी सभी देशद्रोही बर्बाद हो जाएँगे। अत हिंदू राष्ट्र।
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) January 12, 2020
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को लेकर निशाना साधते हुए लिखा, "सुनने में आया है कि सरकार एक नया जीडीपी कॉन्सेप्ट ला रही है. 'वैदिक जीडीपी'. ये हिंदुओं की वैदिक जीडीपी हमेशा बढ़ती रहेगी, बाकी देशद्रोही बर्बाद हो जाएंगे. अत: हिंदू राष्ट्र." अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. इसके अलावा अनुभव सिन्हा ने एक और ट्वीट किया है. इस ट्वीट में भी बॉलीवुड डायरेक्टर ने भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित बात कही है.
'मलंग' के ट्रेलर पर आया सलमान खान का रिएक्शन, Tweet कर बोले- उई मां...
मुझे लगता है ये वामपंथी इकानमिस्ट लोग बार बार अंग्रेज़ी में बोलते हैं तो पब्लिक को समझ में नहीं आ रहा है। Economy in shambles का मतलब होता है कि देश की अर्थव्यवस्था का कांड हो गया है। मतलब लग गए हैं।
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) January 12, 2020
अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने अपने ट्वीट में लिखा, "मुझे लगता है कि ये वामपंथी अर्थशास्त्री लोग बार-बार अंग्रेजी में बोलते हैं तो पब्लिक को समझ में नहीं आ रहा है. Economy in shambles का मतलब होता है कि देश की अर्थव्यवस्था का कांड हो गया है." बता दें कि संसद का बजट (Budget Session 2020) सत्र 31 जनवरी से शुरू होने वाला है. इस बजट सत्र में पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होगा, तो वहीं दूसरा चरण 2 मार्च से 3 अप्रैल तक होगा. बजट 2020 ऐसे समय में आ रहा है जब अर्थव्यवस्था लंबे समय से मंदी के खिलाफ संघर्ष कर रही है. सभी क्षेत्रों में कमजोरी के बीच हजारों नौकरियों का नुकसान हुआ है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं