विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2019

बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- अब तो प्रधानमंत्री जी ने भी कह दिया कि मुसलमानों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा...

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को एक रैली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. अब इस पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने रिएक्शन दिया है.

बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- अब तो प्रधानमंत्री जी ने भी कह दिया कि मुसलमानों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा...
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)
  • बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने किया ट्वीट
  • पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर किया ट्वीट
  • उनके ट्वीट पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. देशभर में झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि नागरिकता कानून से कोई प्रभावित नहीं हो रहा है. कुछ अर्बन नक्सल झूठ फैला रहे हैं. आप लोग पढ़े-लिखे हो, पहले इसे पढ़ तो लो. अब इस पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने अपना रिएक्शन दिया है.

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने यूजर को दिया जवाब, लिखा- 'राहुल गांधी से ना हो पाएगा...'

अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने अपने ट्वीट में लिखा:  "अब तो प्रधानमंत्री जी ने भी कह दिया कि मुसलमानों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. खुशी की बात है." अनुभव सिन्हा  के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. वैसे भी अनुभव सिन्हा  हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं.

पीएम मोदी ने नागरिकता कानून पर तोड़ी चुप्पी, तो बॉलीवुड एक्टर बोले-लोगों का भ्रम दूर करने के लिए धन्यवाद

बता दें कि पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए आगे कहा, "इस कानून से किसी भी मुस्लिम को डिटेंशन सेंटर में नहीं रहना होगा. भारत में डिटेंशन सेंटर हैं कहां. ये लोग झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं. आप लोग इनके बहकावे में न आएं. आप सोचो कि एक सत्र में हमारी सरकार दिल्ली के लोगों को घर दिलाने के लिए बिल ला रही है और दूसरे ही पल हम लोगों को देश के निकालने के लिए बिल लाएंगे क्या. आप इन लोगों के इरादे समझिए. ये लोग आपको लड़ाना चाहते हैं."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anubhav Sinha, Anubhav Sinha Tweet, PM Narendra Modi, Citizenship Amendment Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com