विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2025

Year Ender 2025: फिल्मों से ज्यादा ‘फसादों’ की वजह से चर्चा में रहे ये सेलेब्स, इन विवादों ने छीनी पूरी लाइमलाइट

Year Ender 2025 में बॉलीवुड की चर्चा फिल्मों से ज्यादा विवादों के नाम रही. सैफ अली खान पर हमला, दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा की अनबन, दिलजीत दोसांझ का विरोध और रणवीर सिंह की ट्रोलिंग जैसे मामलों ने साल भर सुर्खियां बटोरीं.

Year Ender 2025: फिल्मों से ज्यादा ‘फसादों’ की वजह से चर्चा में रहे ये सेलेब्स, इन विवादों ने छीनी पूरी लाइमलाइट
फिल्मों से ज्यादा ‘फसादों’ की वजह से चर्चा में रहे ये सेलेब्स
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में हिट फिल्मों के साथ-साथ विवाद भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. हर साल कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो फिल्मों की कामयाबी से ज्यादा चर्चा बटोर लेती हैं. साल 2025 भी इससे अलग नहीं रहा. इस साल जहां इंडस्ट्री ने 'धुरंधर' और 'सैयारा' जैसी फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, वहीं कई ऐसे विवाद भी सामने आए जिन्होंने फैंस को चौंका दिया. किसी पर जानलेवा हमला हुआ तो कहीं काम के घंटे को लेकर बहस छिड़ गई. किसी स्टार को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी तो किसी फिल्म को लेकर देशभक्ति तक पर सवाल उठे. आइए नजर डालते हैं साल 2025 की उन बड़ी बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सीज पर, जिनकी चर्चा हर जगह होती रही.

सैफ अली खान पर चाकू से हमला

साल की शुरुआत में बॉलीवुड उस वक्त सन्न रह गया जब खबर आई कि सैफ अली खान के घर में घुसकर एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में एक्टर को गंभीर चोटें आई थीं. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ दिनों तक उनका इलाज चला. इस घटना ने सेलेब्रिटीज की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए और सोशल मीडिया पर फैंस ने सैफ की सलामती के लिए दुआएं कीं.

दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच टकराव

दीपिका पादुकोण इस साल 8 घंटे की शिफ्ट की मांग को लेकर सुर्खियों में रहीं. इसी मुद्दे पर उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया गया. इसके बाद खबर आई कि वो कल्कि 2898 एडी के सीक्वल का भी हिस्सा नहीं रहेंगी. इस पूरे मामले ने इंडस्ट्री में काम के घंटों और वर्क लाइफ बैलेंस पर नई बहस छेड़ दी.

परेश रावल का ‘हेरा फेरी 3' छोड़ना

2025 में परेश रावल उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वो ‘हेरा फेरी 3' में काम नहीं कर रहे हैं. इस खबर से फैंस निराश हो गए क्योंकि बाबूराव का किरदार फिल्म की जान माना जाता है. हालांकि कुछ समय बाद मेकर्स और एक्टर के बीच बातचीत हुई और मामला सुलझ गया. आखिरकार परेश रावल ने फिल्म में वापसी के लिए हामी भर दी.

दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर विवाद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया. ऐसे में जब दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ और उसमें वो हानिया आमिर के साथ नजर आए, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सोशल मीडिया पर दिलजीत को जमकर ट्रोल किया गया. बाद में साफ किया गया कि फिल्म की शूटिंग हमले से काफी पहले पूरी हो चुकी थी.

रणवीर सिंह और ‘कांतारा' मिमिक्री विवाद

इफ्फी के मंच पर रणवीर सिंह, ऋषभ शेट्टी की तारीफ कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान उन्होंने फिल्म कांतारा के एक सीन की मिमिक्री कर दी. उनका अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया और एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा. बढ़ते विवाद के बाद रणवीर ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी.

ये विवाद भी रहे चर्चा में

इन बड़े मामलों के अलावा एक इवेंट में उदित नारायण का महिला फैन को किस करना और भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना तथा पलाश मुच्छल के रिश्ते को लेकर आई खबरें भी काफी चर्चा में रहीं. कुल मिलाकर साल 2025 ने ये साबित कर दिया कि बॉलीवुड में सिर्फ फिल्में ही नहीं, विवाद भी बराबर सुर्खियां बटोरते हैं.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Controversies 2025, Bollywood Big Controversies, Saif Ali Khan Stabbing Attack, Saif Ali Khan Knife Attack News, Yearender 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com