- काजोल ने अपने स्वर्गीय ससुर वीरू देवगन के साथ पोस्ट की तस्वीर
- काजोल ने वीरू देवगन के लिए लिखा इमोशनल मैसेज
- अपने ट्विटर अकाउंट से काजोल ने शेयर की फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अपने स्वर्गीय ससुर और बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन डॉयरेक्टर वीरू देवगन (Veeru Devgan) को याद करते हुए एक अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक इमोशनल मैसेज लिखा है. काजोल (Kajol) ने ट्विटर पर अपने ससुर वीरू देवगन (Veeru Devgan) के साथ एक तस्वीर को शेयर किया. फोटो को शेयर करते हुए काजोल (Kajol) ने कैप्शन में लिखा, 'खुशी के लम्हों में..इसी दिन उन्हें लाइफटाईम अचीवमेंट का अवॉर्ड मिला था, लेकिन इसे साबित करने के लिए पूरी जिंदगी लग गई. उनकी जिंदगी पर कई लोग शोक जता रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी को अच्छे से जिया है..आरआईपी विद लव (RIP With Love)'
इस एक्ट्रेस की बहन ने करण जौहर पर साधा निशाना, बताया- सलमान का...
In happier times ... .
— Kajol (@KajolAtUN) June 4, 2019
He won the award for a lifetime of achievement on this day but it took a lifetime to prove. So many people mourn the life of the man but that was a life well lived... RIP with love. pic.twitter.com/2f6VxfEK15
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
'हिम्मतवाला', 'मिस्टर इंडिया', 'खतरों के खिलाड़ी', 'फूल और कांटे', 'दिलवाले' और 'लाल बादशाह' जैसी हिट एक्शन फिल्में देने वाले वीरू देवगन (Veeru Devgan) ने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. साल 1999 में आई फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' फिल्म का वीरू देवगन ने डॉयरेक्शन किया था. इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) और मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) मुख्य भूमिका में थे.
इस बॉलीवुड एक्टर ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' को बताया बकवास, ट्वीट हो गया Viral
बता दें कि 85 साल के वीरु देवगन का 27 मई को बीमारी के चलते निधन हो गया था. जिससे अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) को गहरा झटका लगा था. जिसके बाद बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक पत्र लिखकर वीरु देवगन (Veeru Devgan) को श्रद्धांजलि दी थी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं