विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2019

Video: बस की छत पर बैठे लोग अचानक लगे जमीन पर गिरने, बॉलीवुड एक्टर बोले- ग्रैविटी मौसी से पंगा...

बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल (Maniesh Paul) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फनी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मजाक के साथ ही एक संदेश भी है.

Video: बस की छत पर बैठे लोग अचानक लगे जमीन पर गिरने, बॉलीवुड एक्टर बोले- ग्रैविटी मौसी से पंगा...
मनीष पॉल (Maniesh Paul) ने साझा किया फनी वीडियो
  • मनीष पॉल ने साझा किया फनी वीडियो
  • वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • बस की छत पर बैठे लोग गिरे अचानक
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल (Maniesh Paul) अपनी एक्टिंग, जोक और स्टाइल से सबका एंटरटेनमेंट करते रहते हैं. मनीष पॉल  (Maniesh Paul) एक बेहतरीन एक्टर के साथ काफी अच्छे होस्ट भी हैं. अपने करियर के दौरान मनीष पॉल ने 'डांस इंडिया डांस लिट्ल मास्टर', 'सारे गामा पा सिंगिंग सुपरस्टार' जैसे कई कार्यक्रम होस्ट किए हैं. हाल ही में एक्टर मनीष पॉल  (Maniesh Paul) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फनी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर कोई भी हंस-हंस के लोट पोट हो सकता है. मनीष पॉल  (Maniesh Paul) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बस के छत पर बैठे कई लोग अचानक नीचे गिर जाते हैं. मनीष पॉल के इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया. 

VIDEO: सलमान खान के साथ काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने शेयर किया धमाकेदार वीडियो, तो कोरियोग्राफर ने कही यह बात


एक्टर और होस्ट रह चुके मनीष पॉल  (Maniesh Paul) ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बस की छत पर कई लोग बैठे नजर आ रहे हैं. लेकिन बस में जैसे ही ब्रेक लगती है, सब अचानक  नीचे गिर जाते हैं. इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए मनीष पॉल (Maniesh Paul) ने लिखा 'ग्रैविटी मौसी से पंगा!!! कृप्या आप लोग ऐसे स्टंट करने की कोशिश बिल्कुल मत करना!! आशा करता हूं कि किसी को भी चोट नहीं लगी होगी.'

कपिल शर्मा के शो में मचेगा खूब धमाल, हंसी के साथ गूंजेगी सुरीली आवाज...देखें Video

बता दें कि एक्टर मनीष पॉल  (Maniesh Paul) ने अपने करियर की शुरुआत स्टार वन पर आने वाले सीरियल छूना है आसमान से की थी. इसके बाद मनीष पॉल 'घोस्ट बना दोस्त' और 'जिंदादिल' जैसे सीरियल्स में नजर आए. मनीष पॉल एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ एक शानदार होस्ट भी हैं. उन्होंने अब तक डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर, सा रे गा मा पा, कॉमेडी सर्कस का जादू, डांस के सुपरस्टार्स, झलक दिखला जा, इंडियाज गॉट टैलेंट और साइंस ऑफ स्टूपिड जैसे कार्यक्रम होस्ट किए हैं. इन सब के अलावा मनीष पॉल मारुति मेरा दोस्त, तीस मार खान, एबीसीडी, तेरे बिन लादेन और बा बा ब्लैक शिप जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.  
 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maniesh Paul, Maniesh Paul Video, Maniesh Paul Films, Viral Video, Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com