विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2020

अनन्या पांडे ने जाह्न्वी कपूर को बताया सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी, तो बॉलीवुड एक्टर बोले- अब तुम स्टार...

अनन्या पांडे (Ananya Panday) के जाह्न्वी कपूर (Janhavi Kapoor) को सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी बताने पर बॉलीवुड एक्टर ने तंज कसा है. उनका ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.

अनन्या पांडे ने जाह्न्वी कपूर को बताया सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी, तो बॉलीवुड एक्टर बोले- अब तुम स्टार...
अनन्या पांडे (Ananya Panday) पर बॉलीवुड एक्टर का तंज
  • अनन्या पांडे ने जाह्न्वी कपूर को बताया सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी
  • बॉलीवुड एक्टर ने कसा तंज
  • खूब वायरल हो रहा है उनका ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) का मानना है कि स्टार किड्स होने का एक फायदा यह है कि वह इंडस्ट्री के लोगों से आसानी से संपर्क कर सकते हैं और इसके साथ ही वह यह भी मानती हैं कि जाह्न्वी कपूर (Janhavi Kapoor) उनकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी हैं. अनन्या पांडे के इस बयान पर बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने तंज कसा है. उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियों में है. कमाल आर खान के इस ट्वीट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने लिखा: "हाहाहाहा! अनन्या पांडे (Ananya Panday) की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी जाह्न्वी कपूर (Janhavi Kapoor) हैं. यह बोलने के लिए धन्यवाद कि अब आप स्टार नहीं बन पाओगे." कमाल आर खान ने इस तरह अनन्या पांडे पर निशाना साधा. बता दें कि भाई-भतीजावाद को लेकर हो रही चर्चा पर अनन्या ने कहा, "मैं अब भी यह बात मानती हूं कि हमें काफी फायदा है, हम कई लोगों से मिल पाते हैं. इंडस्ट्री के लोगों से हम आसानी से संपर्क कर पाते हैं, क्योंकि हम उनके बीच में ही रहकर बड़े होते हैं, लेकिन अब चूंकि मुझे मौका मिला है, तो मेरे लिए इसे गंवाना व्यर्थ होगा. मैं अपने पिता को गौरवान्वित करना चाहती हूं." शो में उन्होंने यह भी स्वीकारा कि फिल्म इंडस्ट्री में जाह्न्वी कपूर उनकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी हैं.

कमाल आर खान (Kamaal R Khan) की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. फिल्म 'देशद्रोही' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके (KRK) ने टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 3' में भी खूब सुर्खियां बटोरीं. इससे इतर कमाल आर खान सोशल मीडिया पर अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय पेश करते हैं. इसके साथ ही वह बॉलीवुड फिल्म से जुड़ा सर्वे और उनका रिव्यू भी करते हैं. खास बात तो यह है कि कमाल आर खान का ट्ववीट खूब वायरल भी होता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamaal R Khan, Kamaal R Khan Tweet, Ananya Panday, Janhavi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com