विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2019

अक्षय कुमार की फिल्म Housefull 4 को बॉलीवुड एक्टर ने बताया सिरदर्द, कहा-यह तो पूरी तरह से...

'हाउसफुल 4' (Housefull 4) फिल्म को लेकर बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म को सिरदर्द बताया है.

अक्षय कुमार की फिल्म Housefull 4 को बॉलीवुड एक्टर ने बताया सिरदर्द, कहा-यह तो पूरी तरह से...
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने बताया सिरदर्द
  • अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने दिया रिएक्शन
  • बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने अक्षय कुमार की फिल्म को बताया सिरदर्द
  • कमाल आर खान का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) के पोस्टर रिलीज हुए हैं. इन पोस्टर्स के जरिए हाउसफुल 4 के किरदारों के लुक्स भी सामने आए हैं. इन पोस्टर्स को देखकर लग रहा है कि हाउसफुल 4 दर्शकों को खूब हंसाने वाली है. लेकिन हाल ही में इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ट्वीट किया है. कमाल आर खान का अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट में कमाल आर खान ने अक्षय कुमार की फिल्म को सिरदर्द बताया है, साथ ही फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन भी दिया है. 

खेसारी लाल यादव ने स्टेज पर यूं मचाया धमाल, डांस Video हुआ वायरल

कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) के पोस्टर साझा किये, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रितेश देशमुख का लुक नजर आ रहा था. इसे साझा करते हुए कमाल आर खान ने लिखा, "फिल्म के पोस्टर यह साबित करते हैं हाउसफुल 4 पूरी तरह सिरदर्द है. यह हंसाएगी कम और रुलायेगी ज्यादा." देशद्रोही के एक्टर के इस ट्वीट पर लोगों के भी खूब कमेंट आ रहे हैं. बता दें कि हाउसफुल 4 के इस लुक से पहले फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था. 

स्टारकिड्स पर आया Disha Patani का रिएक्शन, कह डाली ये बात

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) 26 अक्टूबर को पर्दे पर धमाल मचाने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, राणा डग्गुबाती, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, चंकी पांडे और जॉनी लिवर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले तैयार किया गया है. यह फिल्म हाउसफुल की सीक्वेंस है. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Housefull 4, Kamaal R Khan, Kamaal R Khan Tweet On Housefull, Bollywood Actor Comment On Housefull 4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com