देओल फैमिली को अकसर एक साथ फिल्म करते हुए देखा जा सकता है. सनी देओल, बॉबी देओल, धर्मेंद्र और करण देओल 'अपने 2' फिल्म में एक साथ नजर आएंगे. लेकिन अब बॉबी देओल (Bobby Deol) ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज दिया है और भाई अभय देओल (Abhay Deol) को साथ में पिक्चर करने के लिए कहा है. जब से बॉबी देओल ने अपने छोटे भाई अभय देओल और खुद की पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा, 'अब बहुत हुआ, अभय देओल चलो साथ में एक फिल्म करते हैं' इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है.
अजय देवगन ने इस अंदाज में पढ़ी कविता अक्षय कुमार के निकले आंसू, बोले- किस किस बात पे दिल जीतोगे...
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
बॉबी देओल और अभय देओल की जुगलबंदी
दोनों प्रतिभाशाली अभिनेताओं को दर्शकों से हमेशा बहुत प्यार मिला है और वे अपनी स्वाभाविक अभिनय, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प इत्यादि के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, एक बात बहुत आश्चर्यजनक है कि बॉबी देओल (Bobby Deol) और अभय देओल (Abhay Deol) ने कभी स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया है. बॉबी की फैन्स ने सराहा और लाइक और कमेंट भी किया. यही नहीं, अभय देओल ने बॉबी देओल के साथ फिल्म करने के लिए 'हां' भी कह दी है. यह पोस्ट एक फैन क्लब के द्वारा दोनों अभिनेताओं के साथ में आने की अनुरोध करने और कूल मीम बनाने के साथ शुरू हुई, और जब से बॉबी ने उसे शेयर किया और तब से, यह सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा बरपाए हुए थी.
बॉबी देओल का बड़ा धमाल
अब बस सभी को इंतजार है कि दोनों कब इस प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे. पिछले दो साल में में बॉबी देओल (Bobby Deol) को 'रेस 3', 'आश्रम' और 'क्लास ऑफ 83' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में निभाई गई भूमिकाओं को बहुत सराहा गया है. अभय देओल (Abhay Deol) ने भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है. अब बस यह देखना है कि उस घड़ी का दर्शकों को कब तक और कितना लंबा इंतजार करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं