रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 को लेकर काफी जोर शोर से ये चर्चा हो रही है कि ये एक पुरानी फिल्म दो और दो पांच की रीमेक होगी. लेकिन अब ये साफ हो गया है कि ये सारी बातें महज अटकलें और कुछ नहीं. क्योंकि खुद रोहित शेट्टी ये साफ कर चुके हैं कि उनकी फिल्म दो और दो पांच की रीमेक नहीं है. लेकिन साल 1980 में रिलीज हुई इस फिल्म के शौकीनों को निराश होने की जरूरत नहीं. क्योंकि फिल्म का सीक्वेल या रीमेक जरूर आएगा. रोहित शेट्टी न सही लेकिन एक डायरेक्टर हैं जो फिल्म का रीमेक लेकर आ रहे हैं.
इस डायरेक्टर ने की तैयारी
मिड डे के अनुसार डायरेक्टर दीपक मुकुट फिल्म का रीमेक लाने की तैयारी तकरीबन पूरी कर चुके हैं. डायरेक्टर ने खुद ये बताया कि करीब दस साल पहले भी वो इसका रीमेक प्लान कर चुके थे. उस वक्त डायरेक्शन की जिम्मेदारी कुणाल कोहली को दी जानी थी. इसके अलावा हीरो के तौर पर अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल को लेने की तैयारी थी. प्लान ये था कि अभिषेक बच्चन अपने पिता वाला किरदार निभाएं और बॉबी देओल, शशि कपूर की भूमिका में दिखें. लेकिन किसी वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाई और प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया.
रीमेक होगा या नया ट्विस्ट?
अब दीपक मुकुट एक बार फिर इस कहानी पर काम कर रहे हैं. फिलहाल स्क्रिप्टिंग चल रही है. उन्होंने अभी तय नहीं किया है कि ये फिल्म रीमेक होगी, सीक्वल होगी या सिर्फ उसी थीम से इंस्पायर्ड कोई नई कहानी होगी. इस मामले में दीपक मुकुट की पहली पसंद आज भी अभिषेक और बॉबी ही बताए जा रहे हैं. उनका मानना है कि दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर शानदार लगती है. जब गोलमाल 5 को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं. तब दीपक मुकुट ने तुरंत ट्रेड मैगजीन में नोटिस छपवाया, ताकि कोई और इस कहानी पर दावा न कर सके. उनका कहना है कि दो और दो पांच के राइट्स सिर्फ उनके पास हैं.
यह भी पढ़ें: पहले 120 करोड़ फिर 105 करोड़ और अब 63 करोड़, यश की टॉक्सिक हर दिन धुरंधर 2 से निकलती जा रही आगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं